फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   City will be surrounded by cold wave and dense fog for two days

Bareilly News: दो दिन तक शीतलहर, घने कोहरे से घिरेगा शहर

Sun, 14 Jan 2024 04:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 14 Jan 2024 04:13 PM IST
विज्ञापन
City will be surrounded by cold wave and dense fog for two days
बरेली। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से शहर के तापमान में गिरावट जारी है। दिन में शीतलहर सता रही है। रात में हवा नश्तर सी चुभ रही है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दो दिन तक शहर में शीत दिन, शीतलहर और घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन भर कंपकंपाने के बाद रात में भी लोगों को सुकून नहीं मिला। न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरावट के बाद सामान्य से चार डिग्री कम 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह भी घने कोहरे के साथ हुई। दोपहर में कोहरे के बीच सूर्यदेव ने शहरवासियों को निहारा पर कंपकंपी बरकरार रही। दिन में भी जगह-जगह अलाव जलाकर लोग ठंड से निजात का प्रयास करते नजर आए। अधिकतम पारा एक डिग्री लुढ़ककर सामान्य से तीन डिग्री कम 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

शाम ढलने के साथ ठंड बढ़ती गई और रात नौ बजे बाजार बंद हो गए। सड़कें भी सूनी हो गईं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को शहर का न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। प्रदेश के सबसे ठंडे जिलों में बरेली छठवें स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज और कल भी ठिठुरेंगे शहरवासी
मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक रविवार और सोमवार को भी पश्चिमी विक्षोभ के असर से शहर में प्रवेश कर रही पहाड़ों की हवा से रुहेलखंड में कड़ाके की ठंड रहेगी। शीत दिन, शीतलहर और घना कोहरा होगा। रात में शहर के बाहरी इलाकों में दृश्यता 25 से 50 मीटर के बीच दर्ज की जाएगी। कुछ जगहों पर 25 मीटर से भी कम होने की आशंका है। लिहाजा, यात्रा के दौरान सावधानी बरतने को कहा है।

--
मौसम इनपुट
13.8
4.6
दिन में हल्की धूप होगी, शीतलहर चलेगी। सुबह-शाम घना कोहरा रहेगा।
सूर्योदय 7.06
सूर्यास्त 5.37
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed