{"_id":"672a9633d045d4ae8f007ad4","slug":"city-team-won-11-medals-in-uttar-pradesh-police-horse-riding-competition-bareilly-news-c-4-bly1015-515184-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: उप्र पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता में शहर की टीम ने जीते 11 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: उप्र पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता में शहर की टीम ने जीते 11 पदक
विज्ञापन
बरेली। डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद में 24 से 27 अक्तूबर तक आयोजित 26वीं वार्षिक उप्र पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता में शहर की टीम ने 11 पदक जीतकर नाम रोशन किया।
इसमें एचसीपीएम हिमांशु कुमार ने इंडियन फाइल व टेंट पेगिंग में एक, ड्रैसाज व टीम टेंट पेगिंग में दो रजत पदक जीते। सीएमपी तरुण सागवान ने इंडियन फाइल व टेंट पेगिंग में एक, ड्रेसाज व टीम टेंट पेगिंग में एक रजत पदक हासिल किया। सीएमपी मोहम्मद नाजिर ने इंडियन फाइल व टेंट पेगिंग में दो स्वर्ण, ड्रेसाज व टीम टेंट पेगिंग में दो रजत पदक अपने नाम किए। सीएमपी रविंद्र कुमार ने इंडियन फाइल व टेंट पेगिंग एक स्वर्ण, ड्रेसाज व टीम टेंट पेगिंग में एक रजत व एक कांस्य पदक जीता। मंगलवार को खिलाड़ियों की इस उपलब्धी पर एसएसपी अनुराग आर्य ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया व टीम को 25 हजार रुपये के नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिए जाने की घोषणा की। इस दौरान एसपी सिटी मानुष पारिक भी शामिल रहे। संवाद