{"_id":"673a65ad069066f4af09e494","slug":"city-kirtan-took-place-on-guru-nanak-jayanti-welcomed-by-showering-flowers-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-103213-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गुरु नानक जयंती पर निकला नगर कीर्तन, फूल बरसाकर स्वागत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गुरु नानक जयंती पर निकला नगर कीर्तन, फूल बरसाकर स्वागत किया
विज्ञापन
बहेड़ी। नगर कीर्तन में सबसे आगे चलते पंच प्यारे।
बहेड़ी। गुरु नानक जी की जयंती पर नगर में हर्षोल्लास के साथ नगर-कीर्तन निकाला गया। इसमें पंच प्यारे साथ चल रहे थे। गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के पीछे महिलाएं गुरुवाणी पढ़ती हुईं चल रही थीं। पालकी के आगे सेवाकार रोड को स्वच्छ करते हुए चल रहे थे। कई अखाड़े करतब दिखाते हुए चल रहे थे। नगर कीर्तन का जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया।
गुरु नानाजी की जयंती पर रविवार को गुरु सिंह सभा की ओर से मोहल्ला रामलीला स्थित गुरुद्वारे से नगर कीर्तन निकाला गया। रामलीला गुरुद्वारे से शुरू हुआ, जो नैनीताल रोड होते हुए पंजाबी काॅलोनी स्थित गुरुद्वारे पर जाकर समाप्त हो गया। नगर कीर्तन में गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के साथ पंच प्यारे के स्वरूप साथ चल रहे थे। पीछे महिलाएं गुरुवाणी पढ़ती हुईं चल रहीं थीं। सेवाकार पालकी के आगे का रोड स्वच्छ करते हुए चल रहे थे। नगर कीर्तन में जनकपुरी गुरुद्वारा बरेली, गुरुद्वारा उत्तमनगर, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के जत्थे साथ चल रहे थे।
इस मौके पर गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार निरंजन सिंह, गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन सरदार जोगेन्द्र सिंह, गन्ना समिति के डायरेक्टर सरदार मेजर सिंह, इकबाल सिंह चीमा, ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी, सुरेन्द्र सिंह, सरदार लाभ सिंह, बब्बू संधू, सरदार सतनाम सिंह, लक्की छाबड़ा, परविंदर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद