फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   City dwellers will suffer for two more days, then the mood of the weather will change

Bareilly News: दो दिन और तपेंगे शहरवासी, फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

Mon, 09 Jun 2025 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
City dwellers will suffer for two more days, then the mood of the weather will change
तेज धूप से 40 डिग्री के पास पहुंचा पारा, उमस से बेहाल हुए लोग
विज्ञापन


बरेली। सप्ताहभर बाद अब फिर मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञ ने दो दिनों तक तेज धूप और उमस से बेहाल होने के बाद अनुकूल माहौल बनने पर बारिश का अनुमान जताया है। रविवार को दिनभर धूप रही और उमस ने लोगों को पसीने से तरबतर किया।
रविवार को हल्के बादल मंडराने के आसार थे, पर सुबह तेज हवा चलने से अनुकूल माहौल नहीं बन सका। आसमान साफ होने से तेज धूप निकली और अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। तपिश के साथ ही बेतहाशा उमस भी हावी रही। छांव में खड़े होकर धूप से बचने की उम्मीद पर उमस भारी पड़ी। शाम को भी हवा में गर्माहट का अहसास लोगों ने किया। दिन और रात में भी पंखे बेअसर रहे। एसी, कूलर चलाकर लोगों को राहत मिली। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

--

उल्टी, दस्त और बुखार के मरीज बढ़े
तापमान बढ़ने से निजी व सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की तादाद बढ़ने लगी है। रविवार को 80 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित छह सौ मरीज पहुंचे। उन्हें उल्टी, दस्त, मतली, चक्कर आने की शिकायत रही। बुखार के 421 मरीज पहुंचे। त्वचा रोगियों की संख्या आठ सौ रही। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक गर्मी से इम्युनिटी प्रभावित हुई है। दूषित भोजन, पानी से हाजमा बिगड़ रहा है। सावधानी बरतें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed