फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   City dwellers flocked to the Diwali fair and indulged in shopping sprees.

Bareilly News: दिवाली मेले में उमड़े शहरी, जमकर की खरीदारी

Mon, 13 Oct 2025 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
City dwellers flocked to the Diwali fair and indulged in shopping sprees.
महिलाओं ने कश्मीरी शॉल और राजस्थान की चूड़ियों की खरीदारी की
विज्ञापन

बरेली। बरेली क्लब मैदान पर रोटरी क्लब ऑफ बरेली की ओर से आयोजित दिवाली मेले में रविवार को शहरवासी उमड़े। मेले का शुभारंभ वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने किया। सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए रहे। शहरवासियों ने मेले में जमकर खरीदारी की। कश्मीरी साल, भदोही का कॉरपेट, राजस्थान की चूड़ियां महिलाओं को खूब भा रही हैं।
सामुदायिक प्रोजेक्ट के अंतर्गत क्लब की प्रथम महिला शिल्पी शर्मा, प्रतिभा चौहान, रजनी यादव, मानसी गोयल, सुरभि अग्रवाल, मोना गोयल, राखी मनोहर, कनिका शर्मा और प्रीति मौर्य की ओर से 12 महिलाओं को सिलाई मशीनें दी गईं। बाॅलीवुड सिंगर सारिका देव ने अपने सुरों से समा बांध दिया। रैपर बैंड और स्टोन रॉक डांस की प्रस्तुति पर भी लोग झूमते रहे।
विज्ञापन

देर रात तक फेस इन द क्राउड, ब्यूटीफुल आईज, बेबी शो आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संचालन नरेश मलिक और मयूर अग्रवाल ने किया। मेने में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया। मेला प्रांगण में रचनात्मक स्टॉल्स, स्वादिष्ट व्यंजन और विभिन्न प्रकार के खेलों ने इसे और भी आकर्षक बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को मेला क्वीन और बेस्ट कपल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष मनीष शर्मा, क्लब ट्रेनर डॉ. एके चौहान, सीए राजेन विद्यार्थी, डीपी सिंह, अरविंद भटनागर, प्रेम यादव, डॉ. जितेंद्र मौर्या, मनीष गोयल, सुमित अरोरा, हरिओम गुप्ता, आनंद प्रकाश गोयल, विमल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed