फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cities used two crore units of extra electricity in April

Bareilly News: अप्रैल में शहरियों ने फूंकी दो करोड़ यूनिट अतिरिक्त बिजली

Mon, 20 May 2024 04:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 20 May 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Cities used two crore units of extra electricity in April
बरेली। तापमान में इजाफा होने के कारण बिजली की खपत भी बढ़ रही है। मार्च की तुलना में अप्रैल में तापमान बढ़ा तो शहरवासियों ने दो करोड़ यूनिट अतिरिक्त बिजली फूंक डाली। बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। उपकेंद्र ओवरलोडिंग का शिकार हो रहे हैं। मई में अतिरिक्त बिजली की खपत तीन करोड़ यूनिट तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन


शहर में चार विद्युत वितरण खंडों में 2.40 लाख से ज्यादा उपभोक्ता हैं। विद्युत निगम के आंकड़ों पर गौर करें तो प्रथम खंड के उपभोक्ताओं ने मार्च में 1.50 करोड़ यूनिट बिजली खर्च की थी। अप्रैल में यह आंकड़ा 2.20 करोड़ यूनिट के पार पहुंच गया। यहां खपत में 70 लाख यूनिट का इजाफा हुआ है। द्वितीय डिवीजन के उपभोक्ताओं ने मार्च में 1.40 करोड़ यूनिट बिजली खर्च की थी। अप्रैल में यहां उपभोक्ताओं ने 1.90 करोड़ यूनिट बिजली खर्च की। इस तरह यहां 50 लाख यूनिट अतिरिक्त बिजली की खपत हुई।
विज्ञापन

तृतीय डिवीजन के उपभोक्ताओं ने मार्च में 1.70 करोड़ यूनिट के मुकाबले अप्रैल में 2.10 करोड़ यूनिट बिजली खर्च की। यहां मार्च के मुकाबले अप्रैल में 40 लाख यूनिट ज्यादा बिजली खर्च हुई। चतुर्थ डिवीजन में मार्च में 1.50 करोड़ यूनिट बिजली खर्च हुई थी। वहीं, अप्रैल में 40 लाख अतिरिक्त यूनिट के साथ खपत का आंकड़ा 1.90 करोड़ यूनिट तक पहुंच गया। अप्रैल के मुकाबले मई में अतिरिक्त खपत का आंकड़ा तीन करोड़ यूनिट तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मार्च के मुकाबले अप्रैल-मई में अतिरिक्त बिजली खपत होती है। जून के अंत तक मानसून सक्रिय होने के बाद खपत कम हो जाती है। - रणविजय सिंह, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed