{"_id":"6461ae262952d2a3a2054057","slug":"cisce-results-2023-bareilly-toppers-in-cisce-exam-2023-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CISCE Results 2023: 10वीं में लासिया बरेली मंडल टॉपर, 12वीं में वंशिका और विशेष का जिले में पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CISCE Results 2023: 10वीं में लासिया बरेली मंडल टॉपर, 12वीं में वंशिका और विशेष का जिले में पहला स्थान
Mon, 15 May 2023 09:39 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 15 May 2023 09:39 AM IST
सार
आईसीएसई 10वीं में 99 फीसदी अंक के साथ लासिया यादव ने मंडल में शीर्ष स्थान प्राप्त किया हैं। वहीं, 97.5 फीसदी अंक लाकर 12वीं में विशेष गुप्ता और वंशिका अग्रवाल संयुक्त रूप जिला टॉपर बने हैं।
विज्ञापन
परिवार के साथ मंडल टॉपर लासिया यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से रविवार को आईएससी (12) और आईसीएसई (10) के परिणाम जारी किए गए। बरेली में हार्टमन कॉलेज का अबकी बार दबदबा रहा। 10वीं में 99 फीसदी अंक के साथ लासिया यादव ने मंडल में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं, 97.5 फीसदी अंक लाकर 12वीं में विशेष गुप्ता और वंशिका अग्रवाल संयुक्त रूप से जिले में प्रथम रहीं।
विज्ञापन
सीआईएससीई के छात्र-छात्राओं को दोपहर तीन बजे के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देखने को मिला। ट्रैफिक ज्याद होने से साइट कुछ मिनटों बाद ही खुल सकी, लेकिन परिणाम देखते ही विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। कई विद्यार्थी दोस्तों से परिणाम की चर्चा करने के लिए स्कूल पहुंचे। हार्टमन कॉलेज के विद्यार्थियों ने दोनों ही कक्षाओं में टॉप तीन स्थान पर कब्जा जमाया। सफल विद्यार्थियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा वंशिका अग्रवाल अपनी माँ के साथ
आईसीएसई की कोऑर्डिनेटर सुनीता माओ ने बताया कि इस बार जिले से 873 परीर्थियों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा दी थी। तकरीबन 95 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। वहीं, आईएससी कोऑर्डिनेटर अनिल कुल्लू ने बताया कि कक्षा 12वीं में 901 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 91 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए।
परिवार के साथ जिला टॉपर विशेष गुप्ता
एक दिन पहले नतीजे आने की थी खबर
सीआईसएससीई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर शनिवार दोपहर कुछ सेकेंड के लिए नतीजे जारी होने की सूचना फ्लैश हुई। हालांकि बोर्ड की ओर से इसे तुरंत हटा लिया गया, लेकिन सोशल मीडिया के जरिये सूचना देशभर में प्रसारित हो गई। विद्यार्थी शाम तक ऑनलाइन परिणाम लताशते रहे। वहीं, समन्वयक सेंट मारिया स्कूल भी काउंसिल की ओर से आधिकारिक नोटिस का इंतजार करते रहे। देर शाम बोर्ड की ओर से रविवार को परिणाम जारी करने की घोषणा की गई।
हार्टमैन स्कूल में रिजल्ट का बाद छात्राओं ने मनाई खुशी
रिजल्ट आने के बाद खुशी जाहिर करतीं सेंट मरिया इंटर कॉलेज की छात्राएं
राशि को देश में मिला चौथा स्थान
बरेली के इज्जतनगर थाने के इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव की बेटी राशि श्रीवास्तव ने लखनऊ में पढ़ाई कर आईसीएसई 10वीं में 99.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं। उन्होंने पूरे भारत में चौथा स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए उनको स्कूल की ओर से सम्मानित भी किया गया है।