ICSE ISC Result 2025: बरेली में बेटियों ने मारी बाजी, 10वीं में रिद्धिशा और 12वीं में इप्शिता बनीं टॉपर
CISCE Result 2025: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने बुधवार को 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। रिजल्ट देखने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से बुधवार को आईएससी (12वीं) और आईसीएसई (10वीं) का परिणाम जारी किया गया। बरेली में इस बार भी 10वीं व 12वीं में बेटियों ने बाजी मारी है। 10वीं में हार्टमन कॉलेज की रिद्धिशा मुखर्जी ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर मंडल में टॉप किया है। रिद्धिशा मुखर्जी के माता-पिता डॉक्टर हैं, लेकिन वह इंजीनियर बनना चाहती है। रिद्धिशा ने कहा कि वह आईआईटी करना चाहती हैं। इसके लिए कोचिंग कर रही हैं। अविजित अग्रवाल, साक्ष्या जैन व श्लोक ने भी 98 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए।
12वीं में इिप्शता ग्रोवर 98.5 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर बनी हैं। 12वीं की टॉपर इप्शिता ग्रोवर ने ह्यूमैनिटीज विषय में टॉप किया है। उन्होंने कहा कि वह बहुत खुश हैं। वह सिविल सेवा में जाना चाहती हैं। वहीं 12वीं में कार्तिक सक्सेना ने 97.25, तनिष्क अरोरा ने 97 और रिद्धि खंडेलवाल ने 97 फीसदी से अंक प्राप्त किए हैं। इस बार हार्टमन कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जिला सहित पूरे बरेली मंडल में सर्वाधिक अंक हासिल किए हैं।
वेबसाइट धीमी होने से हुए परेशान
मेधावियों ने बताया कि मंगलवार रात परिणाम घोषित होने की सूचना से बेचैनी बढ़ गई थी। बुधवार सुबह 11 बजे परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों ने वेबसाइट पर परिणाम देखा। एक ही समय पर कई लोगों की ओर से साइट पर रिजल्ट देखने के कारण स्पीड धीमी हो गई। कई प्रयास के बाद परिणाम देख विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। इसके बाद उन्होंने स्कूलों का रुख किया। वहां सहपाठियों और शिक्षकों के साथ खुशी मनाई।
विद्यार्थी अंक प्रतिशत स्कूल
इप्शिता ग्रोवर 98.50 हार्टमैन कॉलेज, बरेली
अन्वेषा चौधरी 96.75 डी पॉल स्कूल, बदायूं
फातिमा बतुल 96.00 जीपीएम कॉलेज बरेली
काव्या अग्रवाल 95.75 सेंट मारिया गोरेट्टी इंटर कॉलेज बरेली
अभय प्रताप सिंह 95.50 क्रिएथिक्स पब्लिक स्कूल बरेली
शिवम गंगवार 94.70 असीसी कॉन्वेंट स्कूल, बहेड़ी
दृष्टि सक्सेना 93.50 हॉली फैमिली आंवला
अर्पिता दीक्षित 90.75 हॉली एंजेल स्कूल, शाहजहांपुर
निहारिका अरोरा 88.00 सेंट जेवियर स्कूल बरेली
भाव्या बंसल 88.00 जॉन नेव स्कूल शाहजहांपुर
बदायूं के डी पॉल स्कूल में 12वीं के छात्रा अवनेशा ने जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनका कहना है कि घरवालों ने बहुत सपोर्ट किया है। आदर्श नगर सिविल लाइंस निवासी अमित कुमार चौधरी ने बताया कि बेटी ने 10वीं की सेंट मारिया स्कूल बरेली से की थी। वहां भी वह 96.6 प्रतिशत अंक लाकर टॉपर रही। अवनेशा इंजीनियर बनना चाहती हैं। अवनेशा ने बताया कि सुबह जल्द उठकर पढ़ती थी। रात में खाना खाने के बाद 11 बजे तक पढ़ाई करती थी। उन्होंने बताया कि एक माह के लिए केमिस्ट्री की कोचिंग ली थी।
वहीं 10वीं के छात्र अनुग्रह ने 97.2 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया है। इसके अलावा इसी स्कूल में 12वीं की अराध्या 95.25 और सौम्या रस्तोगी 94.25 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.