फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Circle Rate

व्यापारी बोले- सर्किल रेट बढ़ाएं नहीं, कम करें

Sat, 27 Jul 2019 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
Circle Rate
बरेली। सर्किल रेट की प्रस्तावित बढ़ोतरी पर आपत्ति दर्ज कराने के सिलसिले के बीच शुक्रवार को उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी को ज्ञापन देकर सर्किल रेट न बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि मंदी के हालात देखते हुए सर्किल रेट बढ़ाने की प्रक्रिया निरस्त कर देनी चाहिए। व्यापारियों ने ज्ञापन में कहा है कि पहले ही बढ़ाए गए सर्किल रेट अब तक असहनीय हैं। इन्हें और बढ़ाने से आर्थिक विकास दर और गिर जाएगी। व्यापारियों ने कहा कि केंद्र सरकार की 2022 तक सभी गरीबों को आवास देने की योजना जमीनों के रेट स्थिर रहने से ही पूरी की जा सकती है। इसलिए सर्किल रेट का पुनर्मूल्यांकन कर उसे कम करना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, महामंत्री राजेश जसोसिया, कोषाध्यक्ष संजीव चांदना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed