फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CID officer entangled in daughter, wife and lady gang

Bareilly News: बेटी, बीवी और लेडी गैंग में उलझे सीआईडी अफसर

Mon, 27 May 2024 03:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 27 May 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
CID officer entangled in daughter, wife and lady gang
बरेली। रिद्धिमा में रविवार को दिल्ली के श्रीउमापति थियेटर ग्रुप ने हास्य नाटक ''ऑल इडियट्स'' का मंचन किया। इसमें हास्य और व्यंग्य के जरिए सरकारी कामकाज में अव्यवस्था और समाज के अपराध को उजागर किया गया है।
विज्ञापन

यह नाटक दरअसल पंडित भूषण के हास्य नाटक ‘बुरे फंसे’ पर आधारित है। एसपी सिंह सेंगर के निर्देशित नाटक ''ऑल इडियट्स'' की कहानी सीआईडी में कार्यरत डीएसपी और उनकी टीम की गतिविधियों पर गढ़ी गई है। डीएसपी अपनी अनपढ़ पत्नी के रवैये और बेटी की आवारागर्दी से खासे परेशान हैं। बेटी पैसों के लालच में लेडी गैंग से जुड़कर तस्करी करती है। डीएसपी घर और ऑफिस में इडियट्स के झुंड से घिरे हैं। डीएसपी को लेडी गैंग को पकड़ने की जिम्मेदारी मिलती है। सीआईडी टीम गैंग की मुख्य सरगना डिंपल के ठिकाने को खोजने में सफल हो जाती है, लेकिन सबूत न होने के कारण गिरफ्तार नहीं कर पाती।
विज्ञापन

इसी ताने बाने के साथ इस नाटक की कहानी हास्य परिहास के साथ आगे बढ़ती है। सीआईडी ऑफिस और गैंगस्टर के घर पर कई मज़ेदार स्थितियां घटित होती हैं, जिससे दर्शक खूब आनंदित होते हैं। इस मौके पर एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देव मूर्ति, आदित्य मूर्ति, आशा मूर्ती, गुरु मेहरोत्रा, सुभाष मेहरा, डाॅ. प्रभाकर गुप्ता, डाॅ. अनुज कुमार, डाॅ. रीटा शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed