फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cibiganj leads in creating ABHA IDs for patients; Old City lags behind.

Bareilly News: मरीजों की आभा आईडी बनाने में सीबीगंज आगे, पुराना शहर पिछड़ा

Sat, 03 Oct 2026 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Cibiganj leads in creating ABHA IDs for patients; Old City lags behind.
बरेली। आभा आईडी बनाने में स्वास्थ्य केंद्रों के बीच बड़ा अंतर सामने आया है। 26 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (यूपीएचसी) में सीबीगंज सबसे आगे है। पुराना शहर में आईडी बनाने की गति धीमी है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के तहत अगस्त में शहरी क्षेत्र में 12,67,767 लक्ष्य के सापेक्ष 7,35,725 की आभा आईडी बन चुकी है। यह आंकड़ा लक्ष्य का 58.03 फीसदी है। करीब 5.32 लाख लोग अभी आभा आईडी के दायरे से बाहर हैं।
विज्ञापन

आभा आईडी से लोगों का डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड तैयार होता है। जांच रिपोर्ट, डॉक्टर की पर्ची, इलाज के रिकॉर्ड सुरक्षित रहते हैं। जरूरत के समय व्यक्ति की सहमति से स्वास्थ्य रिकॉर्ड संबंधी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के साथ साझा किया जा सकता है। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में कतार में लगने के बजाय सीधे क्यूआर कोड स्कैन कर भी पर्चा बनवाने में सुविधा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने कहा कि जिन केंद्रों पर आभा आईडी बनाने की गति धीमी है, वहां के चिकित्सा अधिकारियों को आशा कार्यकर्ताओं के जरिये मरीजों की आईडी बनाने को कहा जा रहा है। ओपीडी में पहुंच रहे मरीजों की आईडी भी बनाई जा रही है। प्रगति की समीक्षा के साथ जरूरी दिशानिर्देश और निगरानी के निर्देश नोडल को दिए हैं।


सीबीगंज में 100 फीसदी से ज्यादा कवरेज
आंकड़ों में यूपीएचसी सीबीगंज पहले स्थान पर है। 48,884 पंजीकृत सदस्यों के सापेक्ष 49,076 आभा आईडी बनीं हैं। मढ़ीनाथ 99.85 फीसदी और जगतपुर 90.69 फीसदी के साथ दूसरे, तीसरे स्थान पर है। सुभाषनगर में 71.07 फीसदी, बहेड़ी में 52.65 फीसदी, हजियापुर में 50.59 फीसदी, घेर जाफर खां में 62.67 फीसदी, फरीदपुर में 56.96 फीसदी, आंवला में 61.40 फीसदी कवरेज है। सबसे कम पुराना शहर में 62,510 लक्ष्य के सापेक्ष 23,601 आभा आईडी बनी हैं। यह 37.76 फीसदी है। बाकरगंज में 38.37 फीसदी, संतनगर में 41.95 फीसदी, जसौली में 44.04 फीसदी और शेर अली गौटिया में 44.09 फीसदी आभा आईडी बनी है।

आभा आईडी क्यों जरूरी है..
- डॉक्टर की पर्ची, जांच रिपोर्ट, इलाज का डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड है।
- अस्पताल या डॉक्टर बदलने पर रिकॉर्ड को साझा करना आसान होता है।
- बार-बार पुरानी रिपोर्ट लेकर डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed