फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   chori

थानों से हटेंगे अंग्रेजों के जमाने के असलहे

Wed, 24 Dec 2014 01:58 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 24 Dec 2014 01:58 AM IST
विज्ञापन
chori

आईजी विजय सिंह मीना नए साल में अपनी पुलिस को बदले हुए चेहरे के साथ देखना चाहते हैं इसके लिए उन्होंने कुछ तैयारियां भी कर ली हैं। आम आदमी केसाथ थानों में बदसलूकी करने वाले पुलिस कर्मियों की क्लास लगाकर उन्हें अदब केसाथ पेश होने का सलीका सिखाया जाएगा। प्रदेश केथानों से अंग्रेजों के जमाने केअसलहे हटाकर अत्याधुनिक पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

 बरेली जोन से सभी जिलों केथानों से ऐसे पुलिस कर्मियों के नाम मांगे जा रहे हैं, जिनका जनता केप्रति व्यवहार अच्छा नहीं है।  सूची बनाने में खुफिया विभाग की भी मदद ली जाएगी। जनवरी केपहले सप्ताह में पुलिस कर्मियों की मिलने केबाद सभी जिलों की पुलिस लाइंस में उनकी क्लास लगाई जाएगी। क्लास में पुलिस के आला अफसरों केअलावा एक्सपर्ट भी बुलाए जाएंगे ताकि आम जनता केबीच पुलिस की छवि साफ हो सके। महिला उत्पीड़न पर अंकुश लगाने के लिए भी नए साल से काम होगा। थानों में महिलाओं को इंसाफ मिले इस पर विशेष जोर रहेगा। आईजी ने बताया कि प्रदेश से सभी थानों से अंग्रेजों केदौर से असलहे जमा कराए जा रहे हैं। कारबाईन मशीन थॉमसन रायफल और 455 रिवाल्वर दोनों असलहों को पुलिस अकादमी में जमा कराया जा रहा है। मुरादाबाद मंडल केअसलहों का वहीं जमा करा दिया जाएगा। बरेली केसीतापुर पुलिस अकादमी में जमा होंगे। पुराने असलहों केबदले पुलिस को नए असलहे मिल रहे हैं। ग्लॉक पिस्टलें थानों में पहुंच रही हैं। 303 रायपलों को बदलकर इंसास लाई जा रही है। नए साल में पुलिस का चेहरा ही अलग होगा।   
विज्ञापन


थानों में आई अलीगढ़ से बनीं नई हथकड़ियां

बरेली। पुलिस वालों के लिए अच्छी खबर यह है। अब कोई बंदी न तो रस्सी काटकर भाग सकेगा और न ही हथकड़ी से हाथ निकालकर भाग पाएगा। सभी थानों में अलीगढ़ की बनी नई हथकड़ियां भेज दी गई हैं। पुरानी हथकड़ी एक ही साइज की हैं। 50 साल के ज्यादा समय से इस्तेमाल होने की वजह से घिस जाने से उनकी हालात खराब हो गई है। छोटी कलाई के अपराधी इसी का फायदा उठाकर भाग जाते हैं। बंदी ब्लेड से रस्सी काटकर भी पुलिस अभिरक्षा से भाग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जनवरी से थानों में महिला सुनवाई दिवस

बरेली। नए साल से हफ्ते में एक दिन थानों में महिला सुनवाई दिवस लगाने का फरमान जारी हो गया है। आईजी ने जोन के सभी नौ जिलों के पुलिस अफसरों को इस आशय का पत्र लिखा है। तीन दिसंबर को डीजीपी ने थानों में महिला सुनवाई दिवस आयोजित करने के आदेश दिए थे। आईजी विजय सिंह मीना ने बताया कि सभी जिलों के थानों में महिला सुनवाई दिवस का दिन तय करके पीड़ित महिलाओं की शिकायत सुनी जाएगी और उसका समाधान करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed