{"_id":"6653b8b45506bd9bca01e334","slug":"chirag-of-noida-and-amolika-of-lucknow-won-the-badminton-singles-match-bareilly-news-c-4-lko1018-409155-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नोएडा के चिराग और लखनऊ की अमोलिका ने जीता बैडमिंटन का एकल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नोएडा के चिराग और लखनऊ की अमोलिका ने जीता बैडमिंटन का एकल मुकाबला
Mon, 27 May 2024 04:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 27 May 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फर्स्ट योनेक्स सनराइज सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ। पुरुष एकल में नोएडा के चिराग सेठ और महिला एकल में लखनऊ की अमोलिका सिंह ने मुकाबला जीता।
टूर्नामेंट के अंतिम दिन खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में पसीना बहाया। पुरुष युगल मुकाबले में आगरा के आयुष अग्रवाल और गोरखपुर के तुषार गगनेजा विजेता रहे। महिला युगल में गोरखपुर की आदित्या यादव और बस्ती की शिवांगी सिंह ने जीत हासिल की। मिश्रित युगल में गोरखपुर के बाल केशरी यादव और नोएडा की रिद्धिमा सिंह ने मुकाबला अपने नाम किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएल खट्टर व सचिव अनिल मेहरोत्रा ने मुख्य अतिथि सीडीओ जग प्रवेश व विशिष्ट अतिथि शिव कुमार अग्रवाल का स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने विजेताओं व उपविजेताओं को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान उपाध्यक्ष श्रीकुमार अग्रवाल, जगदीश खंडेलवाल विष्णु, शंकर शर्मा, देवेंद्र थापा, पवन अग्रवाल, दीपक धवन, गौरव भसीन, गुलशन बत्रा, संजीव मित्तल, अनुज नेगी आदि मौजूद रहे।
ये रहे उपविजेता
पुरुष एकल- लखनऊ के सिद्धार्थ मिश्रा।
महिला एकल-आगरा की दिव्यांशी।
पुरुष युगल- आजमगढ़ के आरुष श्रीवास्तव व आजमगढ़ के राजन यादव।
महिला युगल- लखनऊ की समृद्धि सिंह व मेरठ की शैलजा शुक्ला।
मिश्रित युगल- अलीगढ़ के प्रदीप चौधरी व मेरठ की शैलजा शुक्ला।