{"_id":"5dc079908ebc3e017768d4ee","slug":"chinmiyanand-bareilly-news-bly382803424","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर से चिन्मयानंद की खबर, अन्य केंद्रों के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर से चिन्मयानंद की खबर, अन्य केंद्रों के लिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद ने सोमवार को जिला जेल में बंद चिन्मयानंद से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी और मुकदमे को लेकर कानूनी बिंदुओं पर भी चर्चा की।
जयेश प्रयाद सुबह करीब 11:30 बजे अपने दो समर्थकों के साथ जेल पहुंचे। वह जेल में चिन्मयानंद के पास करीब 15 मिनट तक रुके। इस दौरान उन्होंने चिन्मयानंद से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा और आंख के ऑपरेशन के बारे में भी जानकारी की। इसी के साथ ही चिन्मयानंद के खिलाफ दर्ज केस को लेकर चर्चा की। बता दें कि स्वामी चिन्मयानंद को एसआईटी ने एलएलएम की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में 20 सितंबर को गिरफ्तार किया था। तभी से चिन्मयानंद न्यायिक हिरासत में जिला कारागार में बंद हैं। उनकी जमानत यहां जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट से निरस्त हो जाने की वजह से जमानत का प्रार्थना पत्र इलाहाबाद हाईकोर्ट में दिया गया है। जिस पर आठ नवंबर को बहस होनी है।
स्वास्थ्य सामान्य रहा तो 20 दिन बाद होगा आंख का ऑपरेशन
जेलर राजेश कुमार राय ने बताया कि चिन्मयानंद का स्वास्थ्य सामान्य है। नियमित चेकअप के बाद उच्च रक्तचाप, शुगर की दवाइयां दी जा रहीं हैं। केजीएमसी में कार्निया के ऑपरेशन के लिए कहा गया है। चिन्मयानंद का स्वास्थ्य सामान्य रहा तो उन्हें 15 से 20 दिन में आंख के ऑपरेशन के लिए केजीएमसी भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद से पांच करोड़ की फिरौती मांगे जाने के मामले में आरोपी एलएलएम की छात्रा के जमानत प्रार्थना पत्र पर हाईकोर्ट में छह नवंबर को सुनवाई होगी। पिता छात्रा की जमानत के लिए वकीलों से कानूनी राय ले रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि छात्रा के जमानत प्रार्थना पत्र पर सकारात्मक सुनवाई होगी।