फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   chinmiyanand

पीड़ित की अर्जी पर राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश

Wed, 23 Oct 2019 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
chinmiyanand
शाहजहांपुर। चिन्मयानंद केस में फिरौती मांगने के आरोप में जेल में बंद दुष्कर्म पीड़ित छात्रा की जमानत अर्जी पर मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में बहस हुई। छात्रा के वकील कुलविंदर सिंह के अनुसार हाईकोर्ट ने इस मामले में आगे की बहस के लिए छह नवंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित पुलिस अधिकारियों की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने गत 25 सितंबर को छात्रा को चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया। साथ ही छात्रा द्वारा वायरल किए गए वीडियो की सचाई जांचने के लिए दशहरा के अगले रोज चिन्मयानंद और छात्रा समेत दूसरे पक्ष के तीनों अन्य आरोपियों को आवाज नमूना मिलान के लिए लखनऊ फोरेंसिक लैब ले गई थी। वहां से लौटकर आए सभी आरोपी तभी से अपनी जमानतें कराने की कोशिश में लगे हैं। गत 19 अक्तूबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट में छात्रा की रिहाई को जमानत अर्जी लगाई गई थी। छात्रा के वकील कुलविंदर सिंह के अनुसार मंगलवार को हाईकोर्ट मेें अधिवक्ता देवा सिद्दीकी और रवि किरन जैन ने छात्रा की पैरवी करते हुए उसे जमानत देने की वकालत की। बताया कि हाईकोर्ट में बहस की अगली तारीख छह नवंबर तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed