फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   chinmiyanand

एडमिशन फॉर्म में छात्रा ने छिपाया आपराधिक रिकॉर्ड

Tue, 22 Oct 2019 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
chinmiyanand
बरेली। चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा ने एडमिशन प्रक्रिया के दौरान अपने आपराधिक इतिहास का उल्लेख न करके विश्वविद्यालय प्रशासन को गुमराह करने की कोशिश की। मगर डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर एके जैतली ने उसी दौरान यह गड़बड़ी पकड़ ली और जिस मामले में वह जेल में है, उसका उल्लेख कराया।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने दुष्कर्म पीड़ित छात्रा और उसके भाई को मनचाहे कॉलेज में एडमिशन दिलाने के निर्देश दिए थे। इस पर 18 अक्तूबर को छात्रा पुलिस अभिरक्षा में रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया पूरी करने पहुंची थी। इस दौरान छात्रा का कॉलेज ट्रांसफर पत्र, परीक्षा फॉर्म, आईकार्ड, हॉस्टल समेत सारी प्रक्रिया पूरी कराई गई थी। मगर फॉर्म भरने के दौरान छात्रा ने आपराधिक इतिहास बताने संबंधी कॉलम में ‘नहीं’ लिख दिया। हालांकि यह गड़बड़ी छिप नहीं सकी।
विज्ञापन

डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर एके जैतली ने बताया कि उन्होंने छात्रा की यह गड़बड़ी फौरन पकड़ ली और फिर उस कॉलम में मौजूदा प्रकरण का उल्लेख कराया, जिसके चलते वह जेल में है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि छात्रा ने यह गड़बड़ी जानबूझकर की या धोखे से ऐसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed