फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   chinmiyanand

छात्रा और उसके दोस्त की आवाज का फोरेंसिक लैब में होगा मिलान

Mon, 30 Sep 2019 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
chinmiyanand
शाहजहांपुर। दुष्कर्म पीड़ित छात्रा और उसके दोस्तों के फिरौती मांगे जाने वाले दूसरे वीडियो को भी एसआईटी छात्रा और उसके दोस्तों की आवाज से मिलान के लिए फोरेसिंक लैब भेज सकती है ताकि साक्ष्यों की पुष्टि में कोई कमी न रह जाए।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली एलएलएम की छात्रा का एक और वीडियो उसके तीन दोस्तों संजय, सचिन उर्फ सोनू और विक्रम सिंह के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें फिरौती मांगे जाने को लेकर चर्चा हो रही है। छात्रा और उसके दोस्तों को फिरौती मामले में जेल भेजा जा चुका है। स्वामी चिन्मयानंद भी छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में जेल में हैं, जो इस वक्त पीजीआई लखनऊ में इलाज करवा रहे हैं। छात्रा को फिरौती मामले में जेल भेजे जाने का कई राजनीतिक दलों ने विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि छात्रा को फिरौती मामले में एक षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है। इस वजह से साक्ष्यों की पुष्टि में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। इसीलिए वायरल हो रहे दूसरे वीडियो की रिकॉर्डिंग और छात्रा व उसके दोस्तों की आवाज को रिकॉर्ड कर मिलान के लिए फोरेंसिक लैब भेज सकती है।
विज्ञापन

संजय से जेल में मिलने पहुंचे दोस्त
फिरौती मामले में जेल में बंद आरोपी संजय से मुलाकात करने के लिए उसके दो दोस्त पहुंचे थे, वहीं सचिन और विक्रम से मिलने के लिए उसके माता-पिता पहुंचे थे। इधर, दुष्कर्म पीड़ित छात्रा से उसके पिता और भाई ने जेल में मुलाकात की। पिता और भाई ने ढांढस बंधाया कि वह लोग न्याय की लड़ाई जरूर जीतेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed