फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   chinmiyanand

अखिलेश को बताएंगे पीड़ित छात्रा की दास्तां

Sat, 28 Sep 2019 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
chinmiyanand
शाहजहांपुर। जेल में छात्रा से मिलने की इजाजत नहीं मिलने पर छात्रा के घर उसके परिजनों से मिलने पहुंचीं सपा की सदस्यों को छात्रा के उत्पीड़न और शोषण की कहानी सुनाई गई। सदस्यों ने कहा कि वह सारी बातें सपा मुखिया अखिलेश यादव को बताएंगी। इसके बाद हर स्तर पर छात्रा के हक में न्याय की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

दोपहर करीब 1:15 बजे छात्रा के घर पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने छात्रा के बारे में विस्तार से पूछा कि किस तरह से स्वामी ने छात्रा को चंगुल में फंसाया और फिर एक साल तक दुष्कर्म, शारीरिक शोषण किया। परिवार ने प्रतिनिधि मंडल को यह भी बताया कि उनकी बेटी को एक षड्यंत्र के तहत फिरौती के केस में फंसाया गया। अपना दुख-दर्द सुनाते-सुनाते छात्रा की मां के आंसू छलक आए। प्रतिनिधि मंडल में शामिल महिला सदस्यों ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि वह सपा मुखिया अखिलेश के सामने छात्रा और परिवार के शोषण की दास्तां सुनाएंगी।
विज्ञापन

जेल रोड पर बंद कर दिया गया आवागमन
जेल गेट पर मौजूद सपाइयों को देखते हुए जेल रोड पर आवागमन रोक दिया गया। सुदामा चौराहा से जेल रोड पर किसी को जाने नहीं दिया गया, वहीं इस्लामिया इंटर कॉलेज के पास बैरियर लगाकर जेल रोड पर जाने से लोगों को रोका गया। दोपहर एक बजे सपाई धरना प्रदर्शन से उठे, तब जाकर जेल रोड पर आवागमन शुरू किया गया। इस दौरान जेल गेट पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed