{"_id":"5d8a618f8ebc3e012f280c08","slug":"chinmiyanand-bareilly-news-bly377544697","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरौती मामले में सचिन, विक्रम को एसआईटी ने लिया रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरौती मामले में सचिन, विक्रम को एसआईटी ने लिया रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। दुष्कर्म के आरोप में जेल गए पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद से पांच करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में जेल में बंद सचिन उर्फ सोनू और विक्रम सिंह को मंगलवार को एसआईटी ने रिमांड पर ले लिया। जेल से निकलने के बाद दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया और इसके बाद एसआईटी दोनों को लेकर पुलिस लाइन स्थित कैंप कार्यालय में पहुंची। संभावना है कि यहां से दोनों को साथ लेकर एसआईटी संजय के मोबाइल और उसकी शर्ट की तलाश में राजस्थान दौसा रवाना हो सकती है।
कोर्ट के निर्देशानुसार एसआईटी टीम में शामिल बनारस के एसटीएफ के इंस्पेक्टर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस फोर्स के साथ जिला कारागार गेट पर पहुंचे। यहां जेल अधीक्षक राकेश कुमार के पास सचिन और विक्रम की रिमांड आदेश के साथ सूचना भेजी गई तब टीम अंदर बुलाया गया। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को सुबह 11:20 बजे एसआईटी की सपुर्दगी में दे दिया गया। लोहे के जाल वाली पुलिस की गाड़ी में दोनों को कड़ी सुरक्षा में बैठाकर मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां दोनों का मेडिकल हुआ और इसके बाद एसआईटी ने उनको कस्टडी में ले लिया गया। जिला अस्पताल से दोनों को एसआईटी सीधे पुलिस लाइन स्थित कार्यालय पहुंची और यहां कुछ देर की पूछताछ के बाद टीम दोनों को लेकर पुलिस लाइन से निकल गई। सचिन और विक्रम की पैरवी कर रहे अधिवक्ता प्रमोद तिवारी ने बताया कि एसआईटी ने सचिन और विक्रम को 95 घंटे की रिमांड पर लिया है ताकि 450 किलोमीटर दूर राजस्थान में मेंहदीपुर से दौसा भरतपुर मार्ग पर महेबा बाईपास पर सड़क किनारे झाड़ियों में फेंका गया संजय का मोबाइल और उसकी शर्ट बरामद हो सके। बता दें कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ओमवीर सिंह ने सोमवार को सचिन और विक्रम को 95 घंटे की रिमांड पर देने का निर्देश दिया था।