फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chinmayanand case: Congress workers detained released now march in Lucknow

चिन्मयानंद केसः हिरासत में लिए गए कांग्रेसी कार्यकर्ता रिहा, अब लखनऊ में करेंगे मार्च

Mon, 30 Sep 2019 10:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 30 Sep 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Chinmayanand case: Congress workers detained released now march in Lucknow
कांग्रेसी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा दुष्कर्म के आरोपी चिन्मयानंद को बचाने की कोशिश कर रही है। 164 के बयान के बाद भी चिन्मयानंद के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, जबकि एफआईआर में नाम न होने के बाद भी पीड़िता को जेल में डाल दिया गया। यह कैसा न्याय है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए 2 अक्तूबर को लखनऊ में मार्च निकाला जाएगा। 

विज्ञापन


सोमवार देर शाम कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेसी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से न्याय पदयात्रा निकालना चाह रहे थे, लेकिन भाजपा की सरकार पुलिस का सहारा लेकर उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने योगी सरकार से सवाल किया कि आखिर वह स्वामी चिन्यानंद को बचाने की कोशिश क्यों कर रही है और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का चिन्मयानंद से आखिर रिश्ता क्या है। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलता कांग्रेस कार्यकर्ताओं का संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी प्रदेश में बढ़ती लूट, हत्या और दुराचार की घटनाओं को लेकर चिंतित हैं। प्रियंका गांधी पीड़ितों को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रही हैं। उन्हीं के संघर्ष की बदौलत उन्नाव में विधायक सेंगर को जेल जाना पड़ा। सोनभद्र में पीड़ितों को न्याय मिला। 


पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि छात्रा को न्याय व अधिकार दिलाने के लिए न्याय यात्रा निकाली जानी थी, लेकिन भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की हत्या कर दी। कांग्रेसियों को घसीट-घसीटकर ले जाया गया। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी ने कहा कि कांग्रेसी योगी सरकार के सामने झुकेगी नहीं। छात्रा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी। अबला को सबला बनाने का काम होगा और प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने को संघर्ष किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed