फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Children's Day celebrated with great pomp, presentations captivated the hearts

Bareilly News: धूमधाम से मनाया बाल दिवस, प्रस्तुतियों से मोहा मन

Sat, 15 Nov 2025 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Children's Day celebrated with great pomp, presentations captivated the hearts
बहेड़ी/रिछा/ आंवला/ मीरगंज /नवाबगंज। तहसील क्षेत्रों से लेकर देहात क्षेत्रों में धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया। स्कूलों में हुए कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतिया देकर मन मोह लिया। पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर आधारित नाटक मंचन कर उनके योगदानों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

बहेड़ी और रिछा के स्कूलों में आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और लघु नाटिका में भाग लेकर पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया। इसमें मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया। मीरगंज के राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज अनेक शिक्षण संस्थानों में रंगारंग कार्यक्रम हुए। आंवला के एक स्कूल में हुए कार्यक्रम को प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह दिन सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारे समाज को यह याद दिलाने का अवसर है कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। पंडित नेहरू का मानना था कि बच्चे ही वह मिट्टी हैं जिससे भविष्य की इमारत बनती है।
विज्ञापन

--
भुता। ब्लॉक भुता के सभी सरकारी व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 14 नवंबर को पं. नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। प्राथमिक विद्यालय सिमरा बहोर नगला में बाल दिवस पर इंचार्ज प्रधानाध्यापिका डॉक्टर सरिता गंगवार ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र का अनावरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका डॉ. सरिता गंगवार ने बच्चों को बताया कि पंडित नेहरू का मानना था कि बच्चे देश का भविष्य है। लिहाजा उन्होंने अनिवार्य और मुफ्त प्राथमिक शिक्षा पर जोर दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भुता, दौलतपुर करेना अहिरोला, मंगरासा से आदि विद्यालयों में बाल दिवस मनाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





00



बाल दिवस मनाया



शेरगढ़ | कस्वा एवं देहात क्षेत्र में चाचा नेहरु का जन्म दिवस प्रतिवर्ष की भौति परम्परा गत तरीके से धूम धाम से मनाया गया इस मौके पर जगह जगह शिक्षण संस्थाओं में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये तथा स्वामी सोमनाथ इन्टर कालेज में चाचा नेहरू के जन्म दिवस पर चाचा नेहरू को याद किया गया बच्चों ने रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिससे दर्शको का मन मोह लिया और चाचा नेहरू के पदचिन्हों पर चलने का आवाहन किया गया और कार्यक्रम में सम्मलित बच्चों को पुरस्कार देकर हौसला अफजाई स्कूल के प्रबन्धक डा धर्म सिंह ने की ।




-----------
--
सांस्कृतिक संध्या में गीत गाकर बटोरी प्रशंसा

फरीदपुर। क्षेत्र के एक स्कूल में उत्तर प्रदेश शासन के सांस्कृतिक विभाग के सहयोग से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार रात को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मानस स्थली ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा एवं उनकी ट्रस्ट सदस्य प्रेरणा शर्मा ने किया। भारतीय शास्त्रीय संगीत की गायिका डॉ. सुनंदा शर्मा ने अपनी सुरीली आवाज से ऐसी सुरमयी फिजा बनाई कि पूरा विद्यालय प्रांगण रागों में डूब गया। डॉ शर्मा की संगत में तबले पर पंडित गोपाल मिश्रा, हारमोनियम पर सुमित मिश्रा तथा तानपुरा पर अनुकृति मिश्रा ने अपनी अद्भुत संगति से प्रस्तुति को और निखार दिया। संवाद

--

00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed