फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Children suffer from diarrhea as summer sets in, 11 admitted

Bareilly News: गर्मी की दस्तक से बच्चों पर डायरिया का हमला, 11 भर्ती

Sat, 05 Apr 2025 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Children suffer from diarrhea as summer sets in, 11 admitted
बरेली। दिन और रात के तापमान में करीब 19 डिग्री का अंतर बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। ओपीडी में डायरिया के मरीजों की तादाद बढ़ रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में 13 डायरिया पीड़ित बच्चे भर्ती रहे। शाम तक दो बच्चों की हालत सुधरने पर डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

करीब माहभर से बच्चा वार्ड में 30 बेड के सापेक्ष पांच से सात बच्चे भर्ती हो रहे थे। इधर, सप्ताह भर से धूप के तेवर गर्म हुए तो ओपीडी के साथ वार्ड में भी बीमार बच्चों की कतार बढ़ने लगी है। एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा के मुताबिक रात में ठंड और दिन में गर्मी से रोग प्रतिरोधी क्षमता प्रभावित होती है। साथ ही, पाचन तंत्र भी बिगड़ता है। दूषित खानपान और पानी की कमी होने पर डिहाइड्रेशन और डायरिया की आशंका रहती है। दिन में गर्मी होने पर धूप में ज्यादा देर तक ठहरने और शाम को हल्के गर्म कपड़े न पहनने से सर्द-गर्म हो जाता है।
विज्ञापन

गले में बैक्टीरिया के संक्रमण से बच्चे दूध भी कम पीते हैं। अतिरिक्त आहार लेने से कतराते हैं। वहीं, बीमार होने पर अभिभावकों की अनदेखी से हालत बिगड़ती जाती है। जिससे डायरिया की आशंका बढ़ जाती है। जो बच्चे गंभीर हालत में पहुंचते हैं, उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस और वायरल बुखार के ज्यादातर मामले
अस्पताल की ओपीडी में फिजिशियन से परामर्श के लिए प्रतिदिन करीब दो सौ पर्चे बन रहे हैं। इसमें ज्यादातर वायरल बुखार समेत सर्दी, खांसी, जुकाम के मरीज होते हैं। इसके अलावा चेस्ट फिजिशियन की ओपीडी में भी हर दिन सांस संबंधी समस्या लेकर करीब सौ मरीज पहुंच रहे हैं। जिन्हें दवा के साथ बदलते मौसम में बचाव का भी परामर्श दिया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed