फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Children played Holi fiercely in school

स्कूल में बच्चों ने खेली होली जमकर उड़ाया अबीर-गुलाल

Sun, 01 Mar 2020 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
Children played Holi fiercely in school
बरेली के एक स्कूल में होली खेलते बच्चे और शिक्षिकाएं। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। रंगों का त्योहार होली अब नजदीक है। इसे लेकर चहुंओर उल्लास का माहौल है। हर कोई होली के रंग में रंगा नजर आ रहा है। स्कूलों में बच्चों के पेपर चल रहे हैं। छोटी क्लास के जिन बच्चों के पेपर खत्म हो रहे हैं। वह इन दिनों जमकर एक-दूसरे को गुलाल-अबीर और रंग लगा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को स्कूलों में होली का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने अबीर-गुलाल उड़ाए और होली के गीतों पर जमकर थिरके। त्योहार को लेकर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। बीएल इंटरनेशनल स्कूल में विद्यालय स्टाफ और बच्चों ने जमकर मस्ती की। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। शिक्षकों ने फाग गीत गाकर बच्चों को सुनाए। प्रधानाचार्य मौसमी शर्मा ने बच्चों को मिठाई बांटकर बधाई दी। वहीं एसआर इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने रंगों का त्योहार होली पूरी मस्ती के साथ मनाया। इसमें प्रीएनसी से सेकेंड तक के बच्चे शामिल हुए। होली मेल मिलाप का त्योहार है। इसमें सभी गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे के गले लगाना चाहिए। यही संदेश देने के लिए बच्चों ने रंग बिरंगे कपड़े पहनकर एक दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया और प्रेम से आपस में गले मिले। कार्यक्रम में दीपिका, ममता, तनमीत, हिमाक्षी, शुचि, कोमल, प्रेरणा और तनुप्रिया, एमडी रूमा गोयल, डायरेक्टर डॉॅ. आरके शर्मा और प्रिंसिपल फ्रांसिस जेवियर पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed