{"_id":"6afb6bf77066d4fa21004f9a","slug":"children-and-pregnant-women-are-suffering-from-epilepsy-parasites-in-the-brain-are-also-a-cause-bareilly-news-c-4-bly1015-1008980-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मिर्गी से पीड़ित हो रहे बच्चे और गर्भवती, दिमाग में कीड़े भी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मिर्गी से पीड़ित हो रहे बच्चे और गर्भवती, दिमाग में कीड़े भी वजह
विज्ञापन
बरेली। अचानक बेहोश होकर गिरना, झटके आना या कुछ देर के लिए सुध-बुध खो देना... ये लक्षण मिर्गी के हो सकते हैं। बच्चों और गर्भवतियों में भी ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। दिमाग में टेपवर्म के लार्वा भी मिर्गी की वजह बन रहे हैं।
जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. आशीष के मुताबिक, पांच से 12 साल के बच्चों में तेज चक्कर आने की शिकायत को हल्के में नहीं लेना चाहिए। न्यूरो इमेजिंग के लिए भेजे जा रहे मरीजों में 30 फीसदी तक इस्केमिक इंसल्ट यानी दिमाग में खून का प्रवाह बाधित होने के मामले सामने आ रहे हैं। इसे बुजुर्गों से जुड़ी समस्या माना जाता था, पर अब बच्चों को भी यह दिक्कत हो रही है। तीन से चार फीसदी मामलों में ब्रेन ट्यूमर की भी पुष्टि हो रही है।
डॉ. आशीष ने सुझाव दिया कि गर्भावस्था के दौरान मिर्गी की दवा का चयन विशेष सावधानी से करना पड़ता है। पहले अस्पताल में गर्भवतियों के लिए सुरक्षित दवाओं की उपलब्धता चुनौती थी। अब जिला अस्पताल और मानसिक स्वास्थ्य विभाग में इन दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
विज्ञापन
चिकित्सकों के मुताबिक, जांच और नियमित एंटी सीजर दवा से मिर्गी के 70 फीसदी मरीज स्वस्थ हो सकते हैं। मिर्गी छुआछूत, मानसिक कमजोरी की बीमारी नहीं है। विशेषज्ञ के परामर्श के अनुसार नियमित दवाएं लेनी चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह के दवा बंद करने से जोखिम हो सकता है।