{"_id":"606b64388ebc3e8ca5341761","slug":"child-death-in-accident-bareilly-news-bly442965973","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसा में नानी धायल धेवते की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसा में नानी धायल धेवते की मौत
विज्ञापन
बरेली। चंडीगढ़ से बिहार जा रहे परिवार का टेंपो बड़ा बाईपास पर पलट गया। इसी बीच पीछे से आई बस ने टेंपो से गिरी महिला और उसके धेवते को कुचल दिया। धेवते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल है।
बिहार के जिला मधेपुरा के गांव तहतापोल निवासी राजेश यादव ने बताया कि उनका परिवार चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करता है। शनिवार को वे लोग बिहार जाने के लिए अपने टेंपो से निकले थे। टेंपो में राजेश के अलावा पिता फुलेसर यादव, मां प्रमिला देवी और भांजा प्रिंस कुमार सवार थे। टेंपो फुलेसर यादव चला रहे थे। सोमवार सुबह करीब चार बजे बड़ा बाईपास पर अहलादपुर चौकी के पास उनका टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उनकी मां 50 वर्षीय प्रमिला देवी और सात वर्षीय भांजा प्रिंस कुमार सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान पीछे से आई बस ने दोनों को कुचल दिया। प्रिंस कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रमिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। राजेश के मुताबिक प्रिंस कक्षा पांच का छात्र था। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया।