फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chikungunya symptoms found in two fever patients

Bareilly News: बुखार के दो मरीजों में मिले चिकनगुनिया के लक्षण

Sun, 10 Nov 2024 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Chikungunya symptoms found in two fever patients
रामनगर के रेवती और आसपास के गांवों में मिल रहे संदिग्ध लक्षण वाले मरीज
विज्ञापन


आंवला। बीते माह रामनगर के मनौना गांव में टायफाइड के मरीज मिले थे। अब रेवती व आसपास के गांवों में चिकनगुनिया के संदिग्ध लक्षण वाले मरीज मिले हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज को पहुंच रहे मरीजों की जांच की जा रही है। हालांकि अभी कोई पॉजिटिव नहीं मिला।
सीएचसी आंवला व पीएचसी रामनगर प्रभारी डाॅ. सुनील कुमार ने बताया कि रामनगर अस्पताल में शुक्रवार को इलाज के लिए पहुंचे बुखार के मरीजों में से दो में चिकनगुनिया के संदिग्ध लक्षण मिले। इनकी जांच कराई गई पर रिपोर्ट निगेटिव रही। इसमें बारीखेड़ा गांव के ब्रजकिशोर व एक छह साल की बच्ची सहारा में चिकनगुनिया के लक्षण रहे। मरीजों को दवा के साथ साफ-सफाई रखने, संतुलित आहार लेने को कहा है। गांव में शिविर लगाकर मरीजों की जांच और इलाज कराए जाने की बात कही है। इसके अलावा किशनपुर, गौटिया में भी बुखार के कई मरीज हैं। शनिवार को सरकारी अस्पताल आंवला में 215 व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में 155 मरीज पहुंचे। ज्यादातर बुखार की चपेट में रहे। बीते दिनों रेलवे स्टेशन रोड स्थित कान्हा गोशाला में गोर्वधन पूजा में शामिल हुए पशुधन मंत्री ने भी एसडीएम को मरीजों के इलाज के लिए कहा है।
विज्ञापन

चिकनगुनिया के लक्षण

आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. मीसम अब्बास के मुताबिक चिकनगुनिया का संक्रमण होने पर लक्षण करीब सप्ताह भर बाद उभरते हैं। तेज बुखार के साथ जोड़ों, मांसपेशियों, सिर में दर्द होता है। थकान का अहसास और चकत्ते पड़ते हैं। आंखों के पिछले हिस्से में दर्द और ठंड लगती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed