फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chief Secretary will review development works today

Bareilly News: मुख्य सचिव आज करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा

Fri, 14 Jul 2023 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Chief Secretary will review development works today
बरेली। उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र शुक्रवार देर रात आंवला पहुंचेंगे। शनिवार को वह लीलौर झील समेत अन्य विकास कार्यों का औचक निरीक्षण करेंगे। दौरे का कार्यक्रम जारी होने के बाद अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं। डीएम ने दिशानिर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

आंवला में एसडीएम रहे मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र शुक्रवार को लखनऊ से रात 8:30 बजे आंवला पहुंचेंगे। यहां रात्रि विश्राम के दौरान विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ मंथन कर सकते हैं। शनिवार सुबह आंवला की लीलौर झील और शासन की प्राथमिकता की योजनाओं का जायजा लेंगे। इसके बाद शहर के हस्तशिल्प विकास केंद्र समेत अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण के बाद समीक्षा बैठक करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद रविवार सुबह नौ बजे बरेली से मुरादाबाद रवाना होंगे। रामपुर और मुरादाबाद में विकास कार्यों का निरीक्षण, समीक्षा बैठक के बाद सोमवार को मुरादाबाद से लखनऊ मेल से वापस जाएंगे। पूर्व में मुख्य सचिव का बरेली दौरा का कार्यक्रम 22 जुलाई था। कार्यक्रम में आकस्मिक बदलाव के बाद शुक्रवार देर रात आंवला पहुंचेंगे।
विज्ञापन


डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा
सिरौली/रामनगर। मुख्य सचिव के दौरे का कार्यक्रम जारी होने पर डीएम शिवाकांत द्विवेदी लीलौर झील पहुंचे और वन विभाग की ओर से पौधरोपण अभियान की तैयारियां परखीं। वन विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बारिश से रिंग रोड पर कई जगह कटी मिट्टी ठीक कराने को कहा। सिंचाई विभाग से पूर्व में कराए गए कार्यों की जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed