{"_id":"61af6f25d01be33d0e294a2d","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-will-be-in-shahjahanpur-for-one-hour-on-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बुधवार को एक घंटे शाहजहांपुर में रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बुधवार को एक घंटे शाहजहांपुर में रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Tue, 07 Dec 2021 07:56 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 07 Dec 2021 07:56 PM IST
सार
प्रधानमंत्री की जनसभा की तैयारियों को परखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को शाहजहांपुर पहुंचेंगे। वह हेलिकॉप्टर से मैदान में बनाए गए हेलिपैड पर उतरेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : एएनआई
विस्तार
18 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाहजहांपुर के रोजा रेलवे ग्राउंड से एक जनसभा में गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री की जनसभा की तैयारियों को परखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को शाहजहांपुर पहुंचेंगे।
वह हेलिकॉप्टर से मैदान में बनाए गए हेलिपैड पर उतरेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री वित्त, चिकित्सा शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद के अलावा स्थानीय भाजपा कार्यकारिणी के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे।
कमिश्नर-डीएम व व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों के साथ भी मीटिंग करेंगे। दोपहर तीन बजे उनका हेलिकॉप्टर वापस उड़ जाएगा।