{"_id":"6828ca93957c4f697c0fe940","slug":"chief-engineer-sought-an-explanation-regarding-obscene-messages-sent-by-female-employees-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर की 'काली करतूत': महिला कर्मचारियों को भेजा...लव यू का मैसेज, मुख्य अभियंता ने मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर की 'काली करतूत': महिला कर्मचारियों को भेजा...लव यू का मैसेज, मुख्य अभियंता ने मांगा स्पष्टीकरण
Sat, 17 May 2025 11:13 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 17 May 2025 11:13 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक अधिशासी अभियंता की करतूत सामने आई है। जहां अधिशासी अभियंता ने महिला कर्मचारियों को अश्लील मैसेज भेजे हैं। जिसके बाद मुख्य अभियंता ने स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
व्हाट्सएप अपडेट
- फोटो : AI
विस्तार
अधिशासी अभियंता की ओर से महिला कर्मचारियों को भेजे गए अश्लील मेसेज के मामले में मुख्य अभियंता ने स्पष्टीकरण तलब किया है। वायरल चैट में अधिशासी अभियंता ने मेसेज में लव यू से लेकर मिस यू और ईलू-ईलू तक लिखा है। महिला कर्मचारियों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की है। उन्होंने अधिशासी अभियंता पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता ने अपने कार्यालय में तैनात महिला कर्मचारियों से पहले कहा कि वह उनको सुबह और शाम को गुड मॉर्निंग और गुड इवनिंग के मेसेज भेजें। महिला कर्मचारी मेसेज भेजने लगीं तो अधिशासी अभियंता उनको अश्लील मेसेज भेजने लगे। महिला कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने फरवरी में भी अधिशासी अभियंता के व्यवहार को लेकर शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। चैट वायरल होने के बाद मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
इस तरह वायरल हुई चैट
अधिशासी अभियंता अपने लैपटॉप पर व्हाट्सएप चलाते है। वह अपना लैपटॉप कार्यालय में खुला हुआ छोड़कर चले गए। किसी कर्मचारी ने ही इस चैट के फोटो और स्क्रीन शॉट लेकर वायरल कर दिए। इस मामले में अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है। हालांकि, कुछ अधिकारी उनको बचाने में भी जुटे हुए हैं।
विज्ञापन