फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chief Commercial Inspector will investigate extortion in Bareilly-Prayagraj Express

Bareilly News: बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस में वसूली की जांच करेंगे मुख्य वाणिज्य निरीक्षक

Fri, 25 Jul 2025 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Chief Commercial Inspector will investigate extortion in Bareilly-Prayagraj Express
बरेली। बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस में यात्रियों से वसूली की जांच मुख्य वाणिज्य निरीक्षक करेंगे। इस ट्रेन में बरेली-पीतांबरपुर स्टेशन के बीच बुधवार को यात्रियों से वसूली का आरोप लगा था। शाहजहांपुर के एक यात्री समेत कई लोगों ने इसकी शिकायत डीआरएम आरके सिंह से की थी। डीआरएम आरके सिंह ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्य वाणिज्य निरीक्षक को जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के तिलहर निवासी रामनरेंद्र बुधवार को 14308 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस में बरेली से तिलहर के लिए सवार हुए थे। आरोप है कि ट्रेन के पीतांबरपुर स्टेशन पहुंचने से पहले टीटीई उनके पास आया। उनके पास वैध यात्रा टिकट नहीं था। टीटीई ने उनसे यात्रा के बदले 100 रुपये लिए और कोई रसीद नहीं दी। कुछ देर के बाद उन्होंने टीटीई से रसीद देने को कहा तो उसने 200 रुपये और मांगे।
विज्ञापन

300 रुपये लेने के बाद टीटीई ने उनको 285 रुपये की रसीद थमा दी। मांगने के बावजूद 15 रुपये वापस नहीं किए। टीटीई के कोट पर नेम प्लेट नहीं लगी थी। उसने कई अन्य यात्रियों से भी इसी तरह वसूली की। कुछ यात्रियों को रुपये लेने के बाद कोई रसीद भी नहीं दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed