फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cheques are not being cleared throughout the day, the credibility of traders is at stake.

Bareilly News: दिनभर में नहीं हो रहा चेकों का भुगतान, दांव पर कारोबारियों की साख

Tue, 18 Nov 2025 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Cheques are not being cleared throughout the day, the credibility of traders is at stake.
बरेली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से चार अक्तूबर को लागू की गई एक दिन में चेकों के भुगतान की व्यवस्था जिले में प्रभावी नहीं हो पा रही है। इससे कारोबारियों और व्यापारियों को ज्यादा परेशानी हो रही है। बैंक कर्मचारी नई व्यवस्था की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। समय से भुगतान नहीं होने की वजह से जहां कारोबार प्रभावित हो रहा है, वहीं व्यापारियों की साख पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

चेकों का समय से भुगतान नहीं होने से चालू खाताधारकों को ज्यादा परेशानी हो रही है। सीबीगंज के दुकानदार विनीत गुप्ता ने बताया कि उन्होंने माल खरीदने के बाद एक पार्टी को पीएनबी का चेक दिया था, पर दो दिन बाद भी उसका भुगतान नहीं हुआ। इससे उनकी साख खराब हुई। दोबारा चेक देने पर दूसरी पार्टी ने माल देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

उद्यमी अनिल अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने दूसरे शहर के व्यापारी को एक चेक दिया था, लेकिन उसका भुगातान समय पर नहीं हो पाया। तब दूसरी पार्टी से चेक वापस लेकर उन्होंने यूपीआई से भुगतान किया। एलडीएम वीके अरोरा ने बताया कि चेक क्लियरिंग की व्यवस्था में सुधार आया है। जो कमियां रह गई हैं, उन्हें भी दूर किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed