फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Checking campaign against school vehicles from today

Bareilly News: स्कूली वाहनों के खिलाफ आज से चेकिंग अभियान

Fri, 17 Nov 2023 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 17 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Checking campaign against school vehicles from today
शाहजहांपुर। बिना मानक के दौड़ रहे स्कूली वाहनों के खिलाफ शुक्रवार से 21 नवंबर तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। परिवहन आयुक्त चंद्रभूषण सिंह का पत्र आने के बाद एआरटीओ ने कार्रवाई का खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

बदायूं में हुए हादसे के बाद एआरटीओ ने चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की थी। दो दिन अभियान चला था। इसके बाद दिवाली का त्योहार आने पर स्कूल बंद हो गए। इधर, अभियान भी ठप पड़ गया। परिवहन आयुक्त ने फिर से चेकिंग अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा कि बरेली मंडल में 1100 से अधिक शिक्षण संस्थानों में 2012 स्कूल वाहन पंजीकृत हैं। परिवहन विभाग के अभियान में 259 वाहन अनफिट मिले। इसमें 113 वाहनों का पंजीकरण निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ शांतिभूषण पांडेय ने बताया कि मानक के विपरीत संचालित स्कूल वाहनों के खिलाफ शुक्रवार से विशेष चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed