फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Checing

चालान के नाम पर जमकर हो रही मनमानी

Fri, 19 Jul 2019 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
Checing
बरेली। शहर में तमाम जगह चल रहे वाहनों के चेकिंग अभियान के दौरान राहगीरों को लगातार पुलिस के अनुशासनहीन व अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही दिन भर के चालानों का टार्गेट पूरा करने के लिए पुलिसकर्मी वाहन के रुकने से पहले ही अपनी मर्जी से जुर्माना ठोंकर चालान काट दे रहे है। इसके चलते वाहन स्वामियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक अकसर देखने को मिल रही है। पुलिस भी चेकिंग के नाम पर जनता का उत्पीड़न करने के भी आरोप लगाए जा रहे हैं। बचकर निकल रहे चालकों के साथ दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।
विज्ञापन

इसके चलते बृहस्पतिवार शाम कोतवाली क्षेत्र की बिहारीपुर चौकी के सामने चेकिंग करते वक्त वहां से परिवार के साथ इस्लामिया मार्केट की तरफ जा रहे एक बाइक सवार को सिपाहियों ने रोक लिया। परिवार का हवाला देते हुए बाइक सवार बीच सड़क से बाइक आगे बढ़ाने लगा तो एक सिपाही ने गाली गलौज करते हुए उसके तमाचा जड़ दिया और चाबी निकाल ली। किसी तरह बच्चों को संभालकर उसने विरोध जताया तो सिपाही उस पर टूट पड़ा और जमकर पीटा। बाइक सवार के पत्नी और बच्चे चीखते रहे लेकर सिपाही नहीं रुका। महिला ने हंगामा करना शुरू किया तो अन्य स्टाफ ने सिपाही को मौके से भगा दिया। जमकर पीटने और चालान काटने के बाद उसे जाने दिया गया। कुछ दिन पहले प्रेमनगर थाने के सामने बचकर निकले की कोशिश कर रहे बाइक सवारों की भिड़त हो गई थी। जिनकों गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
विज्ञापन


बाइक रुकने से पहले ही काटा 1300 का चालान
एसएसपी कार्यालय के बाहर बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान भी पुलिस ने जमकर मनमानी की। वहां से गुजर रहे सूफीटोला निवासी जावेद सिद्दिकी को भी हाथ देकर रुकने का इशारा किया। जावेद ने बताया कि बाइक से उतरने और कुछ पूछे जाने से पहले ही कागज पूरे होने के बावजूद उन पर 1300 का जुर्माना डाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed