फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cheating of Rs 20 thousand from a villager by posing as a DUDA officer

Bareilly News: डूडा अधिकारी बनकर ग्रामीण से 20 हजार की ठगी

Sun, 25 Aug 2024 03:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 20 thousand from a villager by posing as a DUDA officer
हाफिजगंज। ग्रामीण को डूडा कार्यालय का कर्मचारी बताकर अज्ञात व्यक्ति ने आवास बनवाने के नाम पर 20 हजार रुपये की ठगी कर ली। ग्रामीण ने अज्ञात ठग के खिलाफ थाना हाफिजगंज में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कस्बा हाफिजगंज निवासी मुन्ने अहमद ने दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पूर्व आवास बनाने के लिए डूडा कार्यालय बरेली में आवेदन किया। 16 अगस्त को ग्रामीण के पास एक अज्ञात व्यक्ति आया। उसने ग्रामीण के आवास का आवेदन पास होने की बात कही और कहा कि ढाई लाख रुपये आवास बनाने के लिए पास हो चुके हैं। पहली किस्त आने से पहले बीस हजार रुपये का फाइल चार्ज देना होगा। ग्रामीण अज्ञात व्यक्ति की बातों में आ गया और 20 हजार रुपये दे दिए। कई दिनों तक जब आवास की किस्त नहीं आई तो ग्रामीण ने उक्त व्यक्ति से संपर्क किया, तब उसने बैंक में किस्त पहुंचने की बात कही।
विज्ञापन

ग्रामीण में बैंक से लेकर डूडा कार्यालय तक उक्त व्यक्ति का पता लगाया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद ग्रामीण को ठगी का एहसास हुआ। शनिवार को ग्रामीण ने अज्ञात ठग के खिलाफ थाना हाफिजगंज में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed