फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cheating of medical operator by posing as SDM and Kotwal, report filed

Bareilly News: एसडीएम और कोतवाल बनकर मेडिकल संचालक से ठगी, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 02 Jun 2024 03:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Cheating of medical operator by posing as SDM and Kotwal, report filed
बरेली। कोतवाली क्षेत्र निवासी मेडिकल संचालक को साइबर ठगों ने कोतवाल और एसडीएम बनकर कॉल की और रुपये ट्रांसफर करा लिए। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बिहारीपुर कासगरान निवासी कृष्णा कुमार का मलूकपुर में मेडिकल स्टोर है। कृष्णा के पास चार दिन पहले अंजान नंबर से मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को कोतवाल संदीप देशमुख बताते हुए कहा कि एसडीएम साहब की पत्नी सुमन की तबीयत खराब है। इसके बाद दूसरे नंबर से कॉल करने वाले ने खुद को एसडीएम बताया और कहा कि दवाई निकालकर रख दो और बिल व्हाट्सएप पर भेज दो। कृष्णा ने 3400 रुपये का बिल भेज दिया। उधर से 13400 रुपये भेजने का स्क्रीनशॉट आया और कहा कि धोखे से ज्यादा रुपये भेज दिए हैं। दस हजार रुपये वापस कर दो।
विज्ञापन

कृष्णा ने दस हजार रुपये वापस कर दिए। उधर से दोबारा 20 हजार रुपये का स्क्रीनशॉट भेजा गया और कहा कि नशे में रुपये चले गए हैं वापस कर दो नहीं तो उठवा लूंगा। ठगों को एसडीएम समझकर कृष्णा डर गए और 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में पता चला कि कृष्णा के खाते में कोई रुपया नहीं आया बल्कि उसे फर्जी स्क्रीनशॉट भेजे गए थे। कृष्णा ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed