{"_id":"679e8c1b1275c9ae030d28f2","slug":"cheating-of-five-lakhs-on-the-pretext-of-making-a-card-bareilly-news-c-4-lko1064-572285-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कार्ड बनवाने का झांसा देकर पांच लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कार्ड बनवाने का झांसा देकर पांच लाख की ठगी
विज्ञापन
बरेली। अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड बनवाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बहेड़ी निवासी मुकेश गर्ग ने बताया कि उनके व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड बनवाने का झांसा देकर क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड और पैनकार्ड की जानकारी ले ली। इसके बाद मदद के बहाने उनकी फोन की स्क्रीन को शेयर कराया और उसमें ओटीपी देखकर उनके खाते से सात बार में 5,02,728 रुपये उड़ा लिए। मुकेश को जब तक इसका अहसास हुआ, तब तक उनका खाता खाली हो चुका था। उन्होंने साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत के साथ ही साइबर क्राइम थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
स्क्रीन शेयर करने से बचें
कई बार लोग शिकायत करते हैं कि उन्होंने किसी को ओटीपी नहीं बताया, फिर भी उनके खाते से रुपये कैसे कट गए? वे यह नहीं समझ पाते कि मोबाइल फोन की स्क्रीन शेयर करने से दूर बैठे साइबर ठग को आपके फोन पर आया ओटीपी व अन्य सभी जानकारियां दिखाई देती हैं। ठग इसी का फायदा उठाकर खाता खाली कर देते हैं। अनजान व्यक्ति से कभी अपने फोन की स्क्रीन शेयर न करें। - राहुल मिश्रा, साइबर सलाहकार, उप्र पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो