फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cheating of 41 thousand scooty sold

फौजी बनकर स्कूटी बेचने के नाम पर 41 हजार की ठगी

Tue, 06 Jul 2021 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
cheating of 41 thousand scooty sold
बरेली। फौजी बनकर स्कूटी बेचने के नाम पर प्रेमनगर के मोहल्ला जाटवपुरा में रहने वाले सुनील सैनी से 41 हजार रुपये ठग लिए गए। सुनील नेे एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसएसपी की शिकायत में सुनील ने कहा है कि तीन जुलाई को उन्होंने फेसबुक पर एक स्कूटी का विज्ञापन देखा था। बेचने वाले ने अपना नाम सचिन वर्मा बताया और खुद को सैन्यकर्मी बताया। वह उसके विश्वास में आ गए और 41 हजार रुपये में स्कूटी का सौदा हो गया। बात पक्की होने के बाद आरोपी ने एडवांस के तौर पर उनसे 1640 रुपये एडवांस में लिए। इसके बाद बातों में फंसाकर धीरे-धीरे पूरे 41 हजार रुपये ले लिए लेकिन स्कूटी देने के लिए टालमटोल करने लगा। जब उन्होंने आरोपी को पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी तो उसने रुपये अपनी गर्लफ्रेंड के पास होने की बात कहकर टरका दिया। सुनील का आरोप है कि सचिन और उसकी गर्लफ्रेंड ने स्कूटी बेचने के नाम पर उससे 41 हजार रुपये ठग लिए हैं। एसएसपी ने मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed