Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cheating in the name of land buying and selling, four gang members arrested

Bareilly News: जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर ठगी, गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार

Wed, 28 Aug 2024 05:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Cheating in the name of land buying and selling, four gang members arrested
फैक्टरी लगाने का प्रलोभन देकर देते थे ठगी की वारदात को अंजाम
विज्ञापन




भोजीपुरा। प्रलोभन देकर फैक्टरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर किसान से 74 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।



शाहजहांपुर के कस्बा व थाना कटरा के मोहल्ला बजरिया निवासी मनोज गंगवार के पास रविन्द्र नामक व्यक्ति की काॅल आई। रविन्द्र ने कहा कि उसके मालिक कटरा के पास फैक्टरी लगाएंगे। जमीन दिलवाने में मदद करो। तभी रविन्द्र ने दिनेश नामक व्यक्ति से मिलवाया। दिनेश ने भोजीपुरा इलाके में रमियांपुर में एक जमीन बिकाऊ के बारे में जानकारी दी। रविन्द्र किसान मनोज को लेकर गया और कहा कि वो जमीन खरीद लो, कंपनी से 17 लाख रुपये बीघा के दाम दिलवा दूंगा।
विज्ञापन


इसमें 25 प्रतिशत मुनाफे में उसका हिस्सा रहेगा। इस पर मनोज ने विश्वास कर लिया। रविन्द्र ने रमियांपुर के निरंजन सिंह से मिलवाया। मनोज ने निरंजन सिंह को आवश्यक लिखा-पढ़ी के बाद 40 लाख नकद व 34 लाख के चेक दे दिए। बाद में पता चला कि जमीन पहले ही किसी और को बेंच दी गई है। मामले में मनोज ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के आदेश पर दिनेश उर्फ सतेंद्र यादव उर्फ लालू निवासी माॅर्डन विलेज घंघोरा पिपरिया थाना भोजीपुरा, अवधेश कुमार निवासी रमपुरा जाटान सिमरिया थाना मीरगंज, अतुल यादव, अंकित यादव पुत्र निरंजन सिंह यादव निवासी रमियांपुर थाना भोजीपुरा को मामले में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिनेश पर 11 मुकदजे हैं दर्ज

थानाध्यक्ष रामरतन सिंह ने बताया दिनेश उर्फ़ सतेंद्र यादव उर्फ लालू पुत्र हाकिम सिंह पर धोखाधड़ी के 11 मुकदमे दर्ज हैं। उपरोक्त तीनों के खिलाफ पहली बार धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। इनके कब्जे से पुलिस ने कूट रचित आधार कार्ड, पैन कार्ड व एक कार बरामद की है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम थानाध्यक्ष रामरतन सिंह, एस आई रनवीर सिंह, नवनीत सिंह, विक्रम सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed