{"_id":"61aa5d8ef4be8a38bc6edf0d","slug":"cheated-the-son-of-a-barber-merchant-of-rampur-garden-by-becoming-a-colonel-bareilly-news-bly468053757","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नल बनकर रामपुर गार्डन के सरिया व्यापारी के बेटे को ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नल बनकर रामपुर गार्डन के सरिया व्यापारी के बेटे को ठगा
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : सोशल मीडिया
एयरफोर्स स्टेशन के पास मंगवाई थी 15 क्विंटल सरिया
बरेली। ऑनलाइन भुगतान करने का झांसा देकर साइबर ठग ने कर्नल बनकर रामपुर बाग के सरिया कारोबारी हेमंत अग्रवाल के बेटे से 20 हजार रुपये की ठगी कर ली। मामले की शिकायत साइबर थाने में की गई है।
नैनीताल रोड पर हेमंत अग्रवाल की दुकान है। शुक्रवार को एक व्यक्ति ने खुद को कर्नल रोशन सिंह बताकर उन्हें फोन किया। कहा, एयरफोर्स स्टेशन पर 15 क्विंटल सरिया की जरूरत है। तौलकर सरिया भिजवा दो, जैसे ही सरिया पहुंचेगी, भुगतान कर दिया जाएगा। हेमंत ने भरोसा कर लिया और सरिया भेज दी। साथ ही ऑनलाइन भुगतान के लिए आरोपी को अपने बेटे का नंबर दे दिया। आरोपी ने उनके बेटे को अपनी बातों में फंसाकर चेक करने के बहाने एक रुपया उसके खाते में भेजा। व्यापारी के बेटे ने कहा कि आपका खाता सही है तो ठग ने रुपये ट्रांसफर न होने का बहाना बनाया। बातों ही बातों में उससे 20 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए और फिर मोबाइल बंद कर लिया। ठगी का अहसास होने पर हेमंत ने सरिया वापस मंगा ली। इस मामले की शिकायत साइबर थाने में की गई है।
व्यापारी के भतीजे से भी ठगी की कोशिश
हेमंत अग्रवाल के पड़ोस में उनके भतीजे माधव अग्रवाल की दुकान है। एक साइबर ठग ने उन्हें लोहे की चादर का ऑर्डर किया और ऑनलाइन भुगतान करने के लिए पेटीएम का नंबर मांगा, लेकिन भुगतान भेजने के बजाय अपना क्यूआर कोड भेज दिया लेकिन माधव उसकी चाल समझ गए और कोड स्कैन करने से मना कर दिया। इससे वह ठगी का शिकार होने से बच गए।
विज्ञापन
किस्त जमा कराने के नाम पर 22 हजार रुपये ठगे
कैंट के गांव बारीनगला में रहने वाली देवकी से किस्त जमा कराने के नाम पर 22 हजार रुपये ठग लिए गए। उनके बेटे विकास पटेल ने एडीजी अविनाश चंद्र को ट्वीट करके मामले की शिकायत की है। विकास ने कहा है कि उनकी मां का एक प्राइवेट कंपनी में ऋण खाता चल रहा है। अनुराग नाम के फील्ड ऑफीसर के जरिये हर महीने की उसकी किस्त जमा की जाती है। एक दिसंबर को किसी व्यक्ति ने अनुराग का नाम लेकर उन्हें फोन किया और फोन पे के माध्यम से 22 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने उस व्यक्ति को कॉल किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। एडीजी ने साइबर सेल को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।