फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cheated of Rs 18 lakh in the name of getting job in Railways

Bareilly News: रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 18 लाख रुपये ठगे

Sat, 21 Dec 2024 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 18 lakh in the name of getting job in Railways
नवाबगंज। रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर एक ग्रामीण से शातिर युवक ने 18 लाख रुपये की ठगी कर ली, जब ग्रामीण की नौकरी नहीं लगी तो उसने रुपये मांगे। इससे नाराज शातिर युवक ने ग्रामीण को जान से मारने की धमकी देने लगा। इससे परेशान युवक ने थाना नवाबगंज में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना कटरा क्षेत्र के रमापुर दक्षिणी गांव के विजेंद्र कुमार ने बताया कि थाना नवाबगंज के गंगापुर उर्फ खामपुर गांव के एक युवक से जान पहचान हो गई। शातिर युवक ने कहा कि रेलवे विभाग के अधिकारियों में उनकी अच्छी जान पहचान है। वह उनके बेटे की सरकारी नौकरी लगवा देंगे। झांसे में आकर ग्रामीण ने युवक को 18 लाख रुपये दे दिए। समय बीत जाने पर जब नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने रुपये मांगे। इस पर शातिर युवक बहाने बनाकर टरकाने लगा। बार बार कहने पर युवक नाराज हो गया। रुपये न देने को लेकर धमकाने लगा। इससे परेशान ग्रामीण ने आरोपी के खिलाफ थाना नवाबगंज में तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed