फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cheap ' Freedom 's online booking huge crash

सस्ते ‘फ्रीडम’ की आनलाइन बुकिंग धड़ाम

Fri, 19 Feb 2016 01:47 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 19 Feb 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
Cheap ' Freedom 's online booking huge crash
बरेली। सस्ता मोबाइल फोन ‘फ्रीडम 251’ पाने के लिए लोग भोर होते ही वेबसाइट पर जुट गए। घंटों इंटरनेट पर बिताने के बाद भी एक फोन बुक नहीं हो पाया। डीलर भी विज्ञापन प्रकाशित होने के बाद से परेशान हैं। बरेली में एक डीलर स्टोर पर ताला लटका कर भागे हुए हैं जबकि दूसरे लोगाें को जवाब देते- देते तंग हैं। दोपहर होने तक वेबसाइट भी हैंग होने की सूचना प्रसारित होने लगी।  नोएडा की स्मार्ट फोन कंपनी रिंगिंग बेल्स कंपनी ने ‘सपने सच हाेेंगे’ का नारा देते हुए 251 रुपये में मोबाइल फोन हैंडसेट ऑनलाइन बेचने की घोषणा बुधवार में की थी। इसकी वेबसाइट 18 फरवरी को सुबह छह बजे खुलने का ऐलान हुआ था। सस्ते फोन के लिए लोग बुकिंग कराने को जुट गए। लेकिन सपना अधिकतर का पूरा नहीं हुआ। इससे नाराज लोग रामपुरबाग स्थित संचार इंटरप्राइजेज और नीम की चढ़ाई पर कृष्णा इंटरप्राइजेज के पते पर पहुंचे।  
विज्ञापन

- लोगों ने किया हंगामा
दो डीलर फर्मों का नाम विज्ञापन में प्रकाशित किया था। नाराज लोग रामपुरबाग में पहुंचे तो वहां संचार इंटरप्राइजेज तो बोर्ड लगा मिला लेकिन खंडहर जैसे मकान में ताला लगा था। नीम की चढ़ाई पर डीलर की दुकान तो खुली थी लेकिन हंगामा होने की आशंका से दोपहर में स्टोर बंद कर दिया गया। आनंद आश्रम के ऊपर कृष्ण इंटरप्राइजेज नाम से एक पुरानी फर्म है। भ्रमित होकर लोग यहां पहुंचे तो नोकझोंक हो गई। सत्यम अग्रवाल ने गेट पर सूचना चस्पा कर दी जिसमें बताया कि यह फ्रीडम मोबाइल की एजेंसी नहीं है।
विज्ञापन

- डीलराें के माथे मुसीबत
जब से विज्ञापन निकला है तब से डीलराें की दुकान पर लगी हुई है भीड़। सुबह से शाम तक सस्ते फोन की जानकारी लेने पहुंच रहे हैं लोग। कृष्णा और संचार इंटरप्राइजेज में फोन जानबूझकर बंद किया गया है। यहां सुबह से शाम तक सौ से अधिक लोग जानकारी के लिए आए। स्टोर पर बैठने वाले कर्मचारियों ने बताया कि जवाब दे देकर परेशान हो गए हैं। जबकि डीलराें से कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वेबसाइट बंद
बरेली में सुबह वेबसाइट तो खुली लेकिन बुकिंग नहीं हुई। सभी परिवाराें में बड़े से छोटे तक इसकी खरीददारी करना चाहता था। साइबर कैफे पर मनमानी वसूली हुई। किसी का मोबाइल बुक नहीं हो पाया। बताया जाता है कि प्रति सेकेंड छह लाख रिक्वेस्ट वेबसाइट पर पहुंच रही थी। इससे कुछ घंटों में ही वेबसाइट हैंग हो गई। वेबसाइट पर बुकिंग 21 फरवरी तक होगी।


सस्ते पर सवाल
एक दशक पहले एयर डक्कन ने एक रुपये में हवाई सैर के सपने दिखाए थे। कंपनी ने कुछ ही देर में टिकट बुकिंग बंद कर लोकप्रियता पायी थी। सस्ता फोन आनलाइन बिक्री होने पर भी सवाल उठे हैं। मोबाइल फोन कारोबारियों ने कहा है कि फ्रीडम जैसा फीचर सेट कम से कम चार हजार रुपये में मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed