फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chaupula overloaded intersection

ओवरलोड हो गया चौपुला चौराहा

Sun, 26 Feb 2017 01:01 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sun, 26 Feb 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
Chaupula overloaded intersection
Chaupula overloaded intersection - फोटो : बरेली, अमर उजाला
सिटी स्टेशन से अगले महीने से बदायूं, कासगंज, मथुरा होते हुए दक्षिण तक ट्रेने चलाने की तैयारी पूर्वोत्तर रेलवे की है। जिस तेजी से काम चल रहा है उससे जाहिर है कि अप्रैल तक यहां से ट्रेनें बढ़ेंगी। स्टेशन पर भीड़ बढ़ते ही चौपुला किला मार्ग और व्यस्त हो जाएगा। इस समय औसतन दिन भर में एक लाख छोटे बड़े वाहन चौपुला चौराहे से गुजरते हैं, इनकी तादाद डेढ़ गुना होना तय है। तब दो पहिया वाहनों का भी निकलना मुश्किल हो जाएगा। इस बीच इधर मेयर डा. आईएस तोमर ने इस समस्या से निपटने के लिए मौजूदा ओवरब्रिज को वाईशेप कराने का प्रयास शुरू कर दिया है, ये कब बनेगा और कितना कारगर होगा, यह समय ही बताएगा।
विज्ञापन

चौपुला चौराहे पर ट्रैफिक समस्या से निपटने के लिए कई बार पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रयास किए। उनके प्रयास अभी तक कारगर नहीं हो पाए। उधर दिन पर दिन ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है। लगभग पूरे दिन चौराहे से लेकर किला ब्रिज तक जाम की स्थिति बनी रहती है। चौपुला ब्रिज से उतरते ही किला मार्ग पर अवैध संचालन में लगे वाहनों का जमावड़ा भी इस जाम को और बढ़ावा दे रहा है।  चौराहा से सुभाषनगर मार्ग पुल के नीचे सड़क ही गायब है। गड्ढे होने के साथ ही अतिक्र मण और अवैध पार्किग की दिशा में जाम लगता है।  टेलीफोन एक्सचेंज, जिला पंचायत मार्ग और अय्यूब खां रोड की ओर भी अतिक्रमण की भरमार है। चौराहे की चारों दिशाओं में अतिक्रमण भी बाधक बना हुआ है। 
विज्ञापन


फ्लैश बैक 
करीब नौ साल पहले बना एल शेप ओवर ब्रिज एक बार फिर वाई शेप बनाने की तैयारी है। सेतु निर्माण निगम ने मूल रूप से इसकी ड्राइंग जे शेप में प्रस्तावित की थी। लेकिन इसको एल शेप में बना दिया गया। उन दिनों में इसे वाई शेप करने पर जोर दिया गया था लेकिन बजट की कमी आड़े आ गई थी। अब फिर मेयर आईएस तोमर ने ट्रैफिक समस्या से निपटने के लिए ओवर ब्रिज वाई शेप में बनवाने के प्रयास किए हैं। सेतु निगम के माध्यम से 12 करोड़ रुपये का इस्टीमेट तैयार कराके शासन में मंजूरी के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ‘12 करोड़ रुपए से चौपुला ओवर ब्रिज को वाईशेफ में बनाने के लिए राज्य सेतु निगम ने इस्टीमेट तैयार करके शासन को भेज दिया है। विधानसभा चुनाव आचार संहिता के कारण मंजूरी नहीं मिल पाई, वरना अब तक बहुत कुछ हो सकता था।’ आईएस तोमर, महापौर


‘ट्रेन चलने में अभी समय है, जाम से निपटने का विकल्प तैयार करेंगे। कोशिश होगी कि पुल और रोड पर  यातायात सामान्य चलता रहे।’ ओपी आदव, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed