{"_id":"5f3597958ebc3e3d0f459f1a","slug":"chaupula-flyover-service-road-pits-are-now-more-dangerous-vehicles-started-turning-bareilly-news-bly4161110120","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपुला फ्लाईओवरः सर्विस रोड के गड्ढे अब और खतरनाक.. पलटने लगीं गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपुला फ्लाईओवरः सर्विस रोड के गड्ढे अब और खतरनाक.. पलटने लगीं गाड़ियां
विज्ञापन
चौपुला रोड के गड्डों में फंसकर गिरा ई-रिक्शा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
लगातार चेताता रहा अमर उजाला, सेतु निगम के अफसर साधे रहे चुप्पी
विज्ञापन
बरेली। चौपुला फ्लाईओवर की सर्विस रोड बारिश से अब और बदहाल हो गई है। गड्ढे इस कदर गहरे और चौड़े हो गए हैं कि अब उनमें वाहन पलटने लगे हैं। कभी इन्हें मिट्टी तो कभी रेत से पाट दिया जाता रहा है, लेकिन तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से ये गड्ढे खतरनाक हो गए हैं। गुरुवार को गड्ढों में कई बैट्री रिक्शा पलट गए। दोपहिया वाहन चालक तो अक्सर इनमें गिरकर घायल हो रहे हैं। अमर उजाला सर्विस रोड की बदहाली को देखकर लगातार सेतु निगम को हादसों को लेकर चेता रहा था, लेकिन अफसर मिट्टी और रेत से गड्ढे पाटने की औपचारिकता निभाते रहे। यही हाल लाल किला फाटक ओवरब्रिज की सर्विस रोड का है। यहां भी गड्ढों का आकार रोज बढ़ रहा है। सीडीओ चंद्रमोहन गर्ग ने बताया कि बारिश रुकते ही सेतु निगम के अधिकारियों को पैचवर्किंग कराने के लिए कहा जाएगा।
चौपुला फ्लाईओवर सर्विस रोड
चौपुला फ्लाईओवर की सर्विस रोड में काफी बड़े और गहरे गड्ढे हो गए हैं। अमर उजाला ने बारिश होने पर सर्विस रोड के गड्ढों के और खतरनाक होने की आशंका जताई थी, लेकिन सर्विस रोड की मरम्मत कराने के बजाय सेतु निगम ने मिट्टी और रेत से गड्ढे पटवा दिए। लगातार हो रही बारिश से गड्ढों में भरी मिट्टी और रेत बह गई है, इससे गड्ढे बेहद खतरनाक हो गए हैं। गुरुवार को सर्विस रोड पर ई-रिक्शा पलट गया है। गनीमत रही कि उस वक्त ई-रिक्शा खाली था। पूरी सड़क पर करीब एक फुट तक गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश से गड्ढों का आकार बढ़ता ही जा रहा है। अब इन गड्ढों में छोटे-बड़े वाहन फंसने और पलटने लगे हैं। पटेल चौक की ओर मुड़ते समय पिलर के लिए खोदे गए गड्ढे में भी बारिश का पानी भर गया है। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
चौपुला फ्लाईओवर का जिस तरीके से निर्माण हो रहा है, उसे देखकर तो लगता है कि अगले दस सालों में भी यह नहीं बन पाएगा। यहां से रोजाना निकलना पड़ता है। नरक कर रखा है इन लोगों ने, अब तो इतने बड़े गड्ढे हो गए हैं कि स्कूटी पर दूसरी सवारी होने पर उसका गिरना तय ही समझो। कम से कम सर्विस रोड ठीक तो करा दें तो हादसे तो न हों। - श्यामवीर यादव।
विज्ञापन विज्ञापन
इस समय चौपुला पुल की सर्विस रोड से निकलना खतरे से खाली नहीं है। एक तो बड़े-गहरे गड्ढे और उनमें बारिश का पानी भरा होने से स्थिति और ज्यादा खतरनाक हो गई है। पानी भरा होने से गड्ढों की गहराई का अंदाजा ही नहीं हो पाता है। आए दिन बाइक सवार गिरते रहते हैं, लेकिन सर्विस रोड की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। - शशि भटनागर।