फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chaupula bridge will be connected to Atal Setu by July

Bareilly News: जुलाई तक अटल सेतु से जुड़ जाएगा चौपुला पुल

Wed, 14 Feb 2024 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Chaupula bridge will be connected to Atal Setu by July
बरेली। अटल सेतु से चौपुला पुल को जोड़ने के लिए पांच पिलर पूरे होने वाले हैं। स्टील स्ट्रक्टर का काम जल्दी ही शुरू हो जाएगा। 31 जुलाई तक दोनों पुल आपस में जुड़ जाएंगे। इससे यहां से रोज गुजरने वाले करीब 20 हजार वाहनों को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन


सेतु निगम ने अटल सेतु का निर्माण चार साल पहले शुरू किया था। बीच में एक इमारत के बाधक बनने पर पुलों को जोड़ने का काम ठप हो गया था। पुलों को आपस में जोड़ने के लिए सेतु निगम को डिजाइन में बदलाव करना पड़ा। लागत बढ़ी तो बजट मिलने में देरी हुई। दोबारा निर्माण शुरू होने में दो साल से ज्यादा समय लगा। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक अरुण गुप्ता ने बताया कि पिलर का काम तकरीबन पूरा हो गया है।.अब 42 मीटर लंबे स्टील स्ट्रक्टचर का काम होना है। कंपनी में स्ट्रक्चर बनने लगा है। स्ट्रक्चर लग जाने के बाद क्रंक्रीट की सड़क डाली जाएगी और 31 जुलाई तक दोनों पुल आपस में जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed