फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chaupula Bridge: There is a limit .. Jam up above also below

चौपुला पुल: हद हो गई, ऊपर भी जाम नीचे भी

Wed, 25 Nov 2020 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
Chaupula Bridge: There is a limit .. Jam up above also below
चौपुला पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सर्विसलेन की सड़क बनाने से रास्ता हुआ संकरा तो नई समस्या खड़ी हुई

विज्ञापन
बरेली। देवोत्थन एकादशी पर शादियों की धूम से पहले बाजार व प्रमुख मार्गों पर जाम लग रहा है। चौपुला पर मंगलवार को पुल के ऊपर और नीचे रेलवे कॉलोनी रोड पर जाम लगा रहा। सर्विसलेन की सड़क बनाने की वजह से यहां जाम की समस्या बनी है। वहीं सिविल लाइन में भी पूरे दिन वाहनों की भीड़ से जाम की हालत बनी रही।
शादियों के मौसम में बदायूं रोड के बरातघरों में भीड़ बढ़ गई है। इसकी वजह से चौपुला रोड पर कार, बाइक जैसे वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। मंगलवार को चौपुला पुल पर भीषण जाम का हाल रहा। नीचे सर्विसलेन बनने से भी रास्ता और संकरा हुआ तो वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रेलवे कॉलोनी रोड पर भी पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

इधर, नगर निगम के सामने सीवर लाइन खुदाई से पाइप लाइन फट गई। इसकी वजह से नगर निगम से कालीबाड़ी जाने वाले रोड पर आवागमन एक साइड से बंद कर दिया गया। इस समस्या का सीधा असर सिविल लाइन व पुराने रोडवेज स्टैंड पर देखने को मिला। वहां वाहनों की भीड़ लगी रही। इससे निपटने को सिविल लाइंस में ट्रैफिक पुलिस लगाई गई। काफी मशक्कत के बावजूद जाम कभी खुलता तो कभी फिर लगता रहा। देर शाम तक यही स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed