Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chaupula bridge connected to Atal bridge in bareilly

अटल सेतु से जुड़ा चौपुला पुल: वाहन भरने लगे रफ्तार, बरेली-बदायूं के बीच सफर करने वालों की राह हुई आसान

Fri, 25 Oct 2024 10:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Oct 2024 10:50 PM IST
सार

बरेली में अटल सेतु से अब सीधे बदायूं रोड पर आ जा सकेंगे। लोगों काे चौपुला पुल जाने के लिए जाम का झाम नहीं झेलना पड़ेगा। शुक्रवार को अटल सेतु से चौपुला पुल तक बनाए गए जोड़ का महापौर ने उद्धाटन कर दिया है।

विज्ञापन
Chaupula bridge connected to Atal bridge in bareilly
अटल सेतु से चौपुला पुल को जोड़ने वाले मार्ग का मेयर उमेश गौतम ने किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में अटल सेतु और चौपुला पुल को जोड़ने की कवायद आखिरकार पूरी हुई। निरीक्षण के लिए पहुंचे महापौर उमेश गौतम ने शुक्रवार को इसका लोकार्पण कर दिया। अब वाहन अटल सेतु से सीधे बदायूं रोड की ओर जा सकेंगे। उनको पुल के नीचे लगने वाले जाम से भी निजात मिल गई है। अधिकारियों के मुताबिक इस पुल से करीब दो लाख लोगों की राह आसान होगी।

विज्ञापन


वर्ष 2021 से दोनों पुलों को आपस में जोड़ने की कवायद शुरू हुई थी। पीली कोठी इसमें बाधक बनी तो मामला अटक गया। इसके बाद पुलिस लाइन परिसर में पिलर खड़े करने की कवायद शुरू हुई तो पुलिस विभाग के अफसरों ने आपत्ति कर दी। समन्वय के बाद काम शुरू हो सका। इस पूरी कवायद में साढ़े तीन साल लग गए।

विज्ञापन
Trending Videos

मेयर ने क्रेन बुलवाकर हटवाए पत्थर 
शुक्रवार को निरीक्षण के लिए पहुंचे महापौर उमेश गौतम ने देखा कि सिर्फ व्यू कटर लगना ही बाकी है। पुल पर लाइटें भी लग चुकी हैं। यह देखकर उन्होंने तुरंत ही क्रेन बुलाई। पुल की शुरुआत में रखे पत्थरों को हटवाकर उसका लोकार्पण कर दिया। अब पुल पर वाहन रफ्तार भरने लगे हैं।

74 करोड़ रुपये पहुंची लागत
अटल सेतु का निर्माण 59 करोड़ रुपये से हुआ था। इसके बाद चौपुला पुल से जोड़ने और इसे वाई शेप देने के लिए एस्टीमेट में संशोधन किया गया। इस वजह से 15 करोड़ रुपये लागत बढ़ गई। अब पुल की कुल लागत 74 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed