{"_id":"574f36ee4f1c1b4366109167","slug":"chaubari-fair-will-take-from-13-to-17-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 से 17 जून तक लगेगा चौबारी मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 से 17 जून तक लगेगा चौबारी मेला
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेठ के दशहरा पर 13 से 17 जून तक चौबारी मेले के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां शुरु कर दी है। साल भर से गोदाम में रखे टेंट को निकलवाकर उनकी मरम्मत कराई जा रही है। प्रमुख स्नान 15 जून को गंगा दशहरा पर पर्याप्त पानी के इंतजाम के लिए कालागढ़ डेम से पानी छोड़ने के लिए लिखा गया है। इस समय राम गंगा में लोगों के स्नान के लायक पर्याप्त पानी नहीं है। वहां की व्यवस्थाओं का तहसीलदार सदर ने राम गंगा और चौबारी पहुंचकर जायजा लिया।
मेले में इस बार नखासा तो लगेगा लेकिन बैलों की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। इस बार का नखासा कार्तिक मेले से छोटा होगा लेकिन बैल बिक्री के लिए आएंगे। पिछले साल की तरह इस साल प्रशासन का सख्त रूख है। जरूरतमंद ही लोग बैलों को खरीद सकेंगे। हालांकि मेला आयोजकों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर अनुरोध किया है कि नखासा में बैलों की बिक्री पर इस बार पिछले साल की तरह प्रतिबंध न लगाया जाए।
एडीएम (प्रशासन) अरुण कुमार ने चौबारी मेला में घाट की साफ - सफाई, गोताखोर व्यवस्था, लिंक मार्ग के सुदृढ़ीकरण आदि पर विस्तार से चर्चा की। मेला अवधि में एंबुलेंस के साथ स्वास्थ्य कैंप लगेगा। जिसमें 24 घंटे डाक्टर एवं स्टाफ की तैनाती रहेगी। कानून एवं शांति व्यवस्था की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस फ ोर्स तथा वीडियोग्राफ ी भी होगी। जिसकी सीडी सुरक्षित रखी जाएगी। सूचना विभाग की ओर से एलईडी वैन सरकार की योजनाओं का प्रचार - प्रसार भी करेगी।