फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chaubari fair started becoming lively, shopkeepers started arriving.

Bareilly News: गुलजार होने लगा चौबारी मेला, पहुंचने लगे दुकानदार

Fri, 31 Oct 2025 02:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 31 Oct 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Chaubari fair started becoming lively, shopkeepers started arriving.
बरेली। रामगंगा घाट पर लगने वाला चौबारी मेला अंतिम रूप में है। बृहस्पतिवार को पूरा दिन मेले में तैयारियाें का दौर चलता रहा। मेले में अब बाहर के दुकानदार भी आना शुरू हो गए है, साथ ही गांव व आसपास के रहने वाले लोग दुकान लगाने के लिए अपनी जगह देख रहे है।
विज्ञापन

चौबारी मेले का 1 नवंबर से शुभारंभ होगा। मेले में चंदौसी से वंदना जादूगर आए हुए है जो अपनी जादूगर से लोगों को लुभाएंगे। जादूगर के साथ आए लक्की ने बताया कि वह इस बार दूसरी बार यहां आए है, पिछली बार भी काम अच्छा रहा। कबूतर, लड़की, गेंद आदि से जादू दिखाया जाएगा। ग्रामीण अंचल का मेला होने के चलते ढोलक, लाठी डंडे, सिल बट्टा वाले भी मेले में आना शुरू हो गए है, जो अपनी दुकान सजा रहे है। वहीं मेला स्थल पर लाइटों से सजाने का काम भी चल रहा है। बिजली के लिए रोड से लेकर गांव तक खंभे लगाए जा रहे है जो शनिवार तक इन पर लाइट लगाने का काम पूरा हो जाएगा। रामपुर से झूले संचालक आरिफ ने बताया कि नाव झूला बनकर तैयार है साथ ही टोरा टोरा, ब्रेक डांस आदि भी तैयार हो जाएगे। जिला प्रशासन की ओर से रविवार को मेला में पूजन कर शुभारंभ होगा। वहीं मेला कमेटी के प्रदीप पांडेय ने बताया कि प्रशासन और कमेटी के बीच लगातार बातचीत हो रही है उसी के अनुसार आगे का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed