फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chaubari fair resonated with Har Har Gange, devotees took a dip.Chaubari fair resonated with Har Har Gange

Bareilly News: कार्तिक पूर्णिमा पर हर-हर गंगे से गूंजा चौबारी मेला, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Thu, 06 Nov 2025 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 06 Nov 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Chaubari fair resonated with Har Har Gange, devotees took a dip.Chaubari fair resonated with Har Har Gange
चौबारी घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : संवाद

बरेली में कार्तिक पूर्णिमा पर भक्तों ने मां गंगा का नाम लेकर रामगंगा में आस्था की डुबकी लगाई। रामगंगा घाट पर तड़के से ही भक्तों की जमावड़ा शुरू हो गया। भक्तों के स्नान के बाद आरती उतारी और परिवार व समान के सुख-समृद्धि की कामना की। शाम तक घाट पर लोग स्नान करते रहे।

विज्ञापन


इस बार रवि व सिद्ध योग में कार्तिक पूर्णिमा का स्नान किया गया। रामगंगा घाट पर मंगलवार की देर रात से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। बुधवार सुबह शुभ मुहूर्त में लोगों ने रामगंगा नदी में स्नान किया। स्नान के बाद दीपक जलाकर आरती उतारी व प्रसाद चढ़ाया। साथ ही पंडितों को दाल-चावल, मिठाई आदि का दान दिया। कुछ लोगों ने कार्तिक पूर्णिमा पर बच्चों का मुंडन भी कराया। इस बार स्नान पुराने घाट पर ही किया गया। सुरक्षा के लिहाज से जल पुलिस, पीएसी की तैनाती रही। महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए अगल से स्थान बनाए गए। वहीं मेला परिसर में बने तीन बेड के अस्पताल में लोगों ने पहुंच कर निशुल्क उपचार कराया।
विज्ञापन


सीता रसोई ने बांटा वस्त्र व जरूरत का सामान
कार्तिक पूर्णिमा के रामगंगा स्थित गोशाला में सीता रसोई की ओर से वस्त्र, बर्तन, खिलौने, जूते-चप्पल निशुल्क वितरित किए गए। कैंप का शुभारंभ वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने किया। संस्था के अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल, विजय बाटला, अमित गुप्ता. सौरभ ढींगरा, नरेश भाटिया, घनश्याम गुप्ता, अनुराग मेहरोत्रा, पंकज अगरवाल, प्रभात आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chaubari fair resonated with Har Har Gange, devotees took a dip.Chaubari fair resonated with Har Har Gange
बदायूं रोड पर लगा जाम - फोटो : संवाद
फेल हुआ डायवर्जन, जाम से जूझे लोग
कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए बुधवार को रामगंगा के चौबारी तट पर आस्था का सैलाब उमड़ा तो ट्रैफिक पुलिस का डायवर्जन प्लान फेल हो गया। श्रद्धालुओं के लिए बनाई गई पार्किंग में अव्यवस्था हावी रही। सड़क के दोनों ओर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी होने से दोपहर में वहां जाम लगना शुरू हुआ तो शाम तक हालात सामान्य नहीं हुए। रामगंगा से महेशपुरा क्रॉसिंग तक हजारों छोटे-बड़े वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। रामगंगा से महेशपुरा तक करीब तीन किलोमीटर दूरी तय करने में लोगों के पसीने छूट गए। इधर, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के कारण चौपुला पुल पर भी दिन में कई बार जाम लगा। शाम सात बजे के बाद हालात सामान्य हुए। 

मंडलायुक्त और डीएम ने चौबारी मेला स्थल का किया निरीक्षण
मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने जिलाधिकारी अविनाश सिंह के साथ बुधवार को रामगंगा चौबारी मेला स्थल का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने और आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त और डीएम ने मेला स्थल पर लगाए गए हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड के कैंप को भी देखा और युवाओं को प्रोत्साहित किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed