फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chaubari fair is entering its 100th year

Bareilly News: 100वें साल में प्रवेश कर रहा है चौबारी मेला

Mon, 11 Nov 2024 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Chaubari fair is entering its 100th year
बरेली। यूं तो चौबारी मेले का कोई इतिहास नहीं है, फिर भी यह काफी मशहूर मेला है। लगभग सौ साल से लग रहे इस मेले की खास बात यह है कि इसमें देसीपन बरकरार है। शहरी संस्कृति का रंग आज भी इस मेले पर नहीं चढ़ा है। यह अलग बात है कि खानपान की चीजों में कुछ नया मिलने लगा है। फिर भी मेला अपनी परंपरागत भाव को समेटे हुए है।
विज्ञापन

इस मेले के बारे में मेला कमेटी के लोगों ने बस इतना बताया कि यह मेला 1925 में शुरू हुआ था। इस तरह यह मेला अब 100वें साल में प्रवेश कर रहा है। 99 साल पहले इसकी शुरुआत राजा जगत सिंह के वंशजों ने की थी। इतना जरूर पता चला कि राजा जगत सिंह अपने शासन काल में गंगा मेला शुरू किया था जो बाद में बंद हो गया और बाद में फिर से शुरुआत हुई। बताते हैं कि बाद में इस मेले को प्रशासन ने अपने हाथ में ले लिया। तब से वही इस मेले को सजा रहा है। अलबत्ता इस मेले को 11 लाख रुपये में प्रशासन ने मेला कमेटी को ठेका दे दिया है। वहीं इस इस मेले को व्यवस्थित करते हैं। इस मेले आस पास के अलावा आंवला, भमोरा, क्यारा, रामनगर, समेत आस पास के तमाम गांवों से लोग मेले में आते हैं। खरीदारी करते हैं और गंगा स्नान भी करते हैं।
विज्ञापन

यह लोग संभाल रहे हैं इंतजाम
चौबारी मेले का आयोजन यहां की प्रबंध समिति करा रही है। इसमें श्याम वीर सिंह, संजय सिंह, महेश कुमार सिंह, राजेश सिंह, सुशील कुमार सिंह, जयवीर सिंह, अमर जीत सिंह, कमल साहू आदि हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed